तखतपुर

बस से गिरकर यात्री की मौत, पथरिया मोड़ में हुई सड़क दुर्घटना…. दामाद से मिलने जा रहा था ससुर

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर- बेटी दामाद से मिलने जा रहे ससुर की सवारी बस से उतरते वक्त अचानक ब्रेक लग जाने से दरवाजे पर खड़ा वृद्ध नीचे गिर गया और बस के ही पिछले चक्के में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई, बरेला में 2 दिन में यह दूसरी घटना है जहां सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मृत्यु हो चुकी है मौके पर पुलिस पहुंच गई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ा निवासी रामजी यादव पिता इतवारी यादव उम्र 60 वर्ष अपने नाती शंकर यादव पिता रिखी राम यादव के साथ बिलासपुर से बस में पथरिया पोंड़ी जाने के लिए निकला था और बस क्रमांक CG 28 G 0428 बरेला पहुंचने के बाद परिचालक ने आवाज दी कि पथरिया मोड़ पर उतरने वाली सवारी सामने आ जाए जिससे रामजी यादव पिता इतवारी यादव बस से पथरिया मोड़ पर उतरने के लिए अपने नाती के साथ सामने आ गया था

और पथरिया मोड़ पर बस पहुंचती इससे पहले अचानक चालक ने जब ब्रेक मारी तब दरवाजे पर उतरने के लिए खड़ा रामजी यादव का हाथ बस हैण्डल से छूट गया और वह बस से नीचे गिर गया जैसे ही बस से नीचे गिरा वह बस के पिछले चक्के में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई, दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी और विदित हो कि कल रात में भी एक सड़क सड़क दुर्घटना बरेला में ही हुई थी जहां एक युवक की मौत हो गई थी उसे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी थी 2 दिन के भीतर बरेला में ही 2 सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मृत्यु हो गई है घटना की सूचना मिलते पर ग्रामीण धीरे-धीरे इकट्ठा होने शुरू हो गए थे बताया जाता है कि मृतक रामजी यादव खेड़ा का रहने वाला है और अपने दामाद से मिलने पथरिया पानी जा रहा था, जहां पथरिया मोड़ पर उसे बस मिलती और बिलासपुर की बस से उतरकर वह पथरिया के लिए बस में चढ़ता इससे पहले उसकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, भरोसे का कत्ल... 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से रिश्तेदार ने की 90 लाख की ठगी, 23 लाख रुपये, जमीन और वाह... घर में घुसकर नाबालिग बच्चियों को धमकाया... पैसे छीने, तोरवा पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मामला,