बिलासपुर

बेलतरा से भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला को मिली जीत…16 हजार 963 मतों से जीत का अंतर

उमलेश जायसवाल बेलतरा

बेलतरा – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संसदीय क्षेत्र की बेलतरा विधानसभा सीट को 20 सालो का रिकॉर्ड कांग्रेस नही तोड़ पाई । भाजपा का गढ़ माने जाने वाले बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी नही तोड़ पाई भाजपा के 20 सालों का रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुए एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला भारी मतो से विजयी हुए। राजनीतिक इतिहास के दृष्टिकोण से यह काफी अहम सीट थी, क्योंकि यह सीट राज्य के मुख्यमंत्री के करीबी विजय केशरवानी को भाजपा के 20 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उतारा गया था ।

जहां कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी के पक्ष में भी काफी माहौल बना था। लेकिन जनता जनार्दन ने इस वर्ष अपना समर्थन और भरोसा भाजपा पार्टी के प्रत्याशी सुशांत शुक्ला पर जताई है। जिन्होंने 79 हजार 528 वोटो के साथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र पर फतेह हासिल किया है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी को 62 हजार 565 वोट मिला है।

भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला के जीत के बाद विधानसभा मुख्यालय में जश्न का माहौल शुरू होने लगा है। कहीं आतिशबाजी होने लगी है तो कहीं ढोल नगाड़े बजने लगे। भाजपा नेता व उनके समर्थक जश्न मनाते हुए भाजपा का झंडा लहरा रहे थे।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार