सक्ती

पटाखा फोड़ने से मना करने पर युवको ने कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला…2 घायल, 2 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

सक्ति – जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र में मामूली विवाद पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है जिसमें 2 लोग घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार
03.12.2023 को मनीष चौरसिया, नारायण ऊर्फ राजुकमार यादव एवं धनीराम मारकण्डें तीनों जिला सहकारी बैंक बाराद्वार के पास झालमुडी खा रहे थे ,मुक्ताराजा निवासी राहुल गोंड ऊर्फ इल्ली जिला सहकारी बैंक बाराद्वार के पास पटाखा फोड रहा था । पटाखा फोडने से ककंड धनीराम मारकण्डे के चेहरे में पडा चेहरे में पडने से धनीराम मारकण्डे ,राहुल गोंड ऊर्फ इल्ली को फटाखा फोडने से मना किया तो राहुल गोंड ऊर्फ इल्ली धनीराम मारकण्डे को मैं फटाखा फोडुगां कहकर वाद विवाद किया फिर मनीष चौरसिया तथा नारायण ऊर्फ राजुकमार यादव,धनीराम मारकण्डें तीनों बाराद्वार मंगल भवन गार्डन के सामने वाले सीढी में बैठ कर बातचीत कर रहे थे समय लगभग 08.20 बजे रात्रि राहुल गोंड ऊर्फ इल्ली, गौतम महंत एक अन्य लडका भउ तीनों मोटर सायकल से आये और राहुल गोंड ऊर्फ इल्ली ने धनीराम मारकण्डे का कालर पकड़ कर तुम मुझे फटाखा फोडने से मना करने वाले कौन होते हो बोला एंव एक अन्य लडका धनीराम मारकण्डे के दोनों हाथ को पकडा फिर गौतम महंत पीछे से अपने हाथ में रखे टांगी से धनीराम मारकण्डे को हत्या करने के नियत से धनीराम मारकण्डे के सिर में प्राण घातक हमला कर टांगी से मारकर चोंट पहुचाया जिससे धनीराम मारकण्डे बाराद्वार मंगल भवन गार्डन के सामने वाले सीढी के पास जमीन पर गिर गया ।

मनीष चौरसिया बीच बचाव करने लगा तो उसे भी राहुल ऊर्फ इल्ली वहीं पर पडे ईंट के टुकडे से मारा जिससे मेरे दाहिनें आंख के भौं में चोंट आई है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध मे पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे(भा0पु0से0) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अंजली गुप्ता सक्ती के मार्गदशन पर फरार आरोपियो की पतासाजी मे लिया गया विवेचना के दौरान की मुखबीर सूचना पर नवतम दास महंत ऊर्फ गौतम दास महंत और राहू सिंह गोंड ऊर्फ इल्ली पिता समर सिंह गोंड निवासी बाराद्वार को हिरासत में लेकर कथन के आधार पर घटना कारित कुल्हाड़ी को आरोपी नवतम दास महंत ऊर्फ गौतम से जप्त किया गया है वही दोनो को गिरफ्तार कर रिमांड भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक गगन बाजपेयी ,उप निरी. शिवचरण चौहान, प्रआर. राजेष पैकरा, प्रआर. विजय पटेल, आर.अलेक्सियुस मिंज, आर. फारूख खान, आर. अनिल रात्रे , आर. योगेष राठौर, आर. टकेषवर कटकवार, आर. दिलीप सिदार, आर. महेश यादव, आर. अजय नेताम का योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
कमीशन का लालच, खाते में साइबर ठगी की रकम! च्वाइस सेंटर संचालकों को फंसाने नया पैंतरा.. क्यूआर कोड से... सिम्स में नवजात की मौत का मामला: कलेक्टर जनदर्शन पहुंची मां, पूछा...आखिर कब मिलेगा न्याय? अस्पताल की दहलीज पर प्रसव पीड़ा, 108 की टीम ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव मस्तूरी:- मनरेगा में कथित गड़बड़ी, जांच के बाद भी कार्रवाई का अता-पता नहीं! कुटेला के ग्रामीण तीसरी ... बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार