बिलासपुर

दर्दनाक हादसा:– खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन डूबे, एक की मौत, दूसरा आईसीयू में भर्ती,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा स्थित बछेरा तालाब से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन तालाब में जा गिरे। हादसे में बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। यह घटना इलाके में शोक की लहर छोड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, विकास साहू प्रतिदिन की तरह सोमवार को फेरी का काम करने बाहर गए थे। घर पर उनकी पत्नी, बेटा अनोखा साहू और बेटी बबीता साहू मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पत्नी घरेलू कामों में व्यस्त थी, इसी दौरान दोनों बच्चे घर से निकलकर खेलते हुए पास के बछेरा तालाब की ओर चले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चों को तालाब की ओर जाते किसी ने नहीं देखा। जब बच्चे पानी में डूबने लगे तो कुछ लोगों की नजर पड़ी और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों ने बच्चों को पानी से बाहर निकालकर तत्काल उन्हें सिम्स अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बबीता साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनोखा साहू की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी जान बचाने की कोशिश कर रही है। बेटी को खो चुके पिता विकास साहू का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा, “हम रोज की तरह घर से निकले थे, हमें नहीं पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। काश बच्चों पर नजर रखी जाती तो यह हादसा टल सकता था।” यह हादसा लोगों के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि छोटे बच्चों की निगरानी में लापरवाही कभी-कभी जिंदगी भर का पछतावा बन जाती है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव...