पचपेड़ी

नाबालिग को बहलाकर साथ भगाने वाले आरोपी को पचपेड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार… कब्जे से नाबालिग बरामद, अपहरण और दुष्कर्म के मामले में हुई कार्रवाई

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र की नाबालिग को शादी का झांसा देकर साथ भगाने वाले आरोपी को अपहरण और दुष्कर्म सहित पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है, जिसमें 9 माह बाद नाबालिग को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की प्रार्थी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक लड़की दिनांक 02.03.2023 को शाम को घर से बिना बताए कही चली गई किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान साइबर सेल से संदेही के कॉल डिटेल के आधार पर संदेही अमित दास मानिकपुरी का लोकेशन राजस्थान ग्राम मोलासार तहसील डिडवाना जिला नौगार में होना पाया गया जिस पर थाना से टीम गठित कर रवाना किया गया,

अपह्रत बालिका को आरोपी अमित दास मानिकपुरी के कब्जे से राजस्थान ग्राम मोलासार तहसील डिडवाना जिला नौगार से बरामद कर पीडिता का महिला विवेचक से कथन कराया गया पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 366,376 भादवि 4,6 पॉस्को एक्ट जोड़ा गया आरोपी अमित दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. ओमप्रकाश कुर्रे , उनि पिल्लु राम मण्डावी , स.उ. नि .मानिक लाल लहरे ,आरक्षक ओमप्रकाश खुटे , प्रीतम मरावी महिला आरक्षक नीता यादव का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी