पचपेड़ी

पचपेड़ी थाना प्रभारी के रूप में ओ पी कुर्रे ने लिया चार्ज,क्षेत्र में शराब माफियाओं पर नकेल कसना रहेगी चुनौती

उदय सिंह

पचपेड़ी – हाल ही में बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने पचपेड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पांडेय को पचपेड़ी थाना से बिलासपुर यातायात में ट्रांसफर करने के बाद उनके जगह में मोपका सहायता केंद्र (चौकी प्रभारी) उपनिरीक्षक ओमप्रकाश कुर्रे को पचपेड़ी थाना प्रभारी के रूप में तैनात करने आदेश जारी किया था।जिस आदेश का पालन करते हुए ओ पी कुर्रे ने आज पचपेड़ी थाना पहुंच अपना प्रभार ले लिया है वही पूर्व में थाने का प्रभार संभाल रहे विवेक पांडेय को थाने के स्टाफ उपनिरीक्षक मंडावी प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह आरक्षक मुकेश राय,आरक्षक देवेंद्र मरकाम, आरक्षक ओमप्रकाश खूटे,आरक्षक सुनील बंजारा,

आरक्षक छत्रपाल,डहरिया, आरक्षक सदाम पाटले, आरक्षक राजीव सिंह,आरक्षक अरुण लहरे, आरक्षक सचिन तिवारी आदि ने नए साहब का वेलकम किया वही पुराने साहब को विदाई दी।वही प्रभार लेने के बाद थाना प्रभारी ओपी कुर्रे ने मीडिया को बताया की थाना क्षेत्र में लोगो को अवैध कारोबार के प्रति जागरूकता के साथ ही अपराधियों के ऊपर नकेल कसना एवं बिलासपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत अवैध शराब के प्रति कार्यवाही जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी