बिलासपुर

ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही टीचर से एक्टिवा सवार लुटेरों ने छीना पर्स…पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – फिल्मी स्टाइल में राहचलती टीचर के साथ लूट करने वाले एक आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने लूट कि रकम बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार तेलीपारा निवासी अलका गुप्ता ने बताया कि 22 नवंबर को वह कश्यप कालोन से ट्यूशन पढाकर वापस अपने घर पैदल तेलीपारा जा रही थी कि गली नंबर 03 के पास फिल्मी स्टाइल में एक्टिवा वाहन में बैठे 03 लोग आये और उसमे से एक व्यक्ति प्रार्थिया के कंधे में टांगे पर्स को छीन कर ले गए। प्रार्थिया के अनुसार उक्त पर्स में ओप्पो कंपनी का मोबाईल, चश्मा और 9000 रूपये था। इधर इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त घटना को अटल आवास सरकण्डा निवासी बिसु श्रीवास ने अपने साथियों के साथ अंजाम दिया है। जिसपर पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी विशाल और ओम उडिया के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी द्वारा बताया गया कि लूट की रकम में से 2000 रूपये उसे हिस्सा में मिला था। जिसमें से उसके द्वारा 1000 रूपये को खर्च करना बताया, आरोपी के कब्जे से 1000 रूपये बरामद किया गया। प्रकरण के अन्य 02 आरोपियो विशाल एवं ओम उडिया की पता तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उत्तम साहू, सउनि भानू पात्रे, सउनि विजय राठौर, आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, प्रेम सूर्यवंशी, समर बहादुर सिंह, रंजीत खांडे, रंजीत खरे, रत्नाकर सिंह सराहनी योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शराब के नशे में खूनी खेल! कमरे में सोने को लेकर विवाद...चाचा ने 17 साल के भतीजे की ले ली ... रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद.. 8.56 लाख का माल जब्त, बिलासपुर:- ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जानवी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन ... सिम्स में नर्सों की हड़ताल, मरीजों की देखभाल प्रभावित...3 दिन बाद अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, न्यायधानी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही - नेत्र सहायक अधिकारी के रिक्त पदों पर RHO की पदोन्नति कछु... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा...