बिलासपुर

VIDEO: मध्यान भोजन के खीर में झुलसा दूसरी कक्षा का छात्र…डीईओ ने प्रधान पाठक सहित 2 शिक्षकों को किया निलंबित, हाईकोर्ट ने भी लिया संज्ञान में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिल्हा ब्लॉक अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला दोमुहानी की कक्षा दूसरी के छात्र के उबलते खीर में गिरने के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू ने प्रधान पाठक सहित दो शिक्षको को निलंबित कर दिया है। तो वही संकुल समन्वयक को कारण बताओं नोटिस दिया है। इस मामले को लेकर हाई कोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान में लेते हुए मामले में बिलासपुर जिला कलेक्टर को नोटिस जारी करते हुए डीएम से जवाब मांगा है। जहां अगली सुनवाई 9 जनवरी को प्रस्तावित है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को शासकीय प्राथमिक शाला दोमुहानी में स्कूल प्रबंधन के आदेश पर महिला समुह द्वारा खीर बनाई गईं थी।

इसी दौरान कक्षा दूसरी के धीरज कुमार आदित्य उबलते खीर में गिर गया था। इसके चलते वह गर्म खीर से गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद शिक्षकों की बड़ी लापरवाही सामने आई। छात्र की जान बचाने के बजाए उल्टा जान को खतरे में डाल दिए थे। बालक को अस्पताल में भर्ती करवाने के बजाए गंभीर हालत में घर पहुंचा दिया गया। जिसको लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया।

जिसपर जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू ने जॉच के निर्देश दिए थे। जिसमे पाया गया कि मध्यान भोजन प्रभारी सुशीला पटेल द्वारा उस दिन बच्चों को बैठाकर मध्यान भोजन नहीं खिलाया गया था। जबकि उन्हें पंक्तिबद्ध बुलाकर मध्यान भोजन दिया जा रहा था। इसी दौरान ही धीरज कुमार आदित्य उबलते खीर में गिर गया। वहीं इस मामले को लेकर प्रधान पाठिका सुनीता खेस्स द्वारा भी लापरवाही की गई और मामले को छुपाने का प्रयास किया गया।

जिसको लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार शाम दोनों को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले में संकुल समन्वयक के पद पर पदस्थ किरण डेंग्वेकर को कारण बताओं नोटिस दिया गया। जहा उन्हे 3 दिनों के भीतर अपना जवाब देने कहा गया है। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू द्वारा कार्यवाही करने की बात कही जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेल... यूजीसी अधिनियम 2026 के खिलाफ सर्व सवर्ण समाज ने किया आवाज़ बुलंद... राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, ... मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध...