बिलासपुर

यूपी से चांदी के जेवर खपाने बिलासपुर पहुंचा युवक चढ़ा सिटी कोतवाली पुलिस के हत्थे,44 लाख रुपए कीमती चांदी हुआ बरामद..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले बिलासपुर पुलिस लगातार अवैध रूप से सोने-चांदी के आभूषण, सामग्री, साड़ी, कपड़े और पैसों का परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर 63 किग्रा चांदी के जेवर के साथ एक युवक गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1,781 जोड़ी पायल और 149 जोड़ी चांदी की चैन बरामद की गईं जिनकी कीमत 44 लाख रुपए बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सीताराम मंदिर के पास गोडपारा में एक व्यक्ति से भारी मात्रा में चांदी का जेवर रखा हुआ है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर युवक को पकड़ा। जिसके पास से 44 लाख रुपए कीमती चांदी के पायल और चैन जब्त किया है। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा चांदी के जेवर को मथुरा (उत्तर प्रदेश) से बिक्री करने बिलासपुर लाना बताया गया तथा चांदी के उक्त जेवर के संबंध मौके पर किसी प्रकार की कागजात/दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। चांदी के पायल एवं चैन को इस्तगाशा क्र. 01/2023 धारा 102 जा.फौ. में जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उत्तम साहू, सउनि गुलाब पटेल, प्र.आर. बलराज सिंह, विजय शर्मा, आर. गोकुल जांगडे, नुरूल कादिर, प्रेम सूर्यवंशी, रत्नाकर राजपुत, रंजीत खाण्डे ने अहम योगदान रहा…

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी... शादी कार्यक्रम के दौरान युवक पर धारदार हथियार से हमला...दो घायल, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला बिलासपुर: चाकू दिखाकर दिनदहाड़े 50 हजार की लूट, सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला पुराना बस स्टैंड में व्यवसायी पर धारदार हथियार से हमला...शराब पीने पैसों की कर रहा था मांग, गंभीर हा... VIDEO:-मॉर्निंग वॉक पर निकले 8 वर्षीय अयान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर…2 अज्ञात लोगों ने पहुँचाया स...