मस्तूरी

दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति के खिलाफ पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज …3 महीने पहले नवविवाहिता की हुई थी संदिग्ध मौत, मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

मस्तूरी – तीन महीने पूर्व मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा में नव विवाहिता की संदिग्ध मौत को लेकर आखिरकार पुलिस ने मृतिका के पति को दोषी पाया है। जहाँ दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नव विवाहिता द्वारा फासी लगा कर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद मस्तूरी पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गतौरा में 11 और 12 अक्टूबर की दरमियानी रात संजू राठौर के घर पर उसकी पत्नी वर्षा राठौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी देर रात सूचना मिलते ही मृतिका के लिमतरा निवासी पिता गोपी राठौर अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंचे।

जहां उन्होंने अपनी बेटी को मृत अवस्था में देख उनके पति संजू राठौर के ऊपर हत्या कर फांसी के फंदे में लटकाने का आरोप लगाया था। इधर मामले में मस्तूरी पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए भेज सभी का बयान दर्ज कर जांच शुरू किया था। जहां पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मृतिका की मौत फांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है। वही मृतिका के पिता गोपी राठौर के द्वारा दिए गए जानकारी में कहा गया था कि नवविवाहिता वर्षा राठौर और मृतिका के पति संजू राठौर की शादी के 04 माह बाद से ही शादी में दहेज कम देने के नाम से आए दिन मृतिका को प्रताड़ित किया जाता था जिसको लेकर उसके पिता गोपाल राठौर ने कई किस्तों में हजारों रुपए दिए थे तो वही बीच में एक तोला सोने का झुमका भी उन्हें बनवा कर दिया था इसके बाद भी मृतका के पति संजू राठौर जयरामनगर में आटो पार्ट्स दुकान खोलने के लिए पैसे की मांग कर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता था। इन सभी तथ्यों के मद्देनजर मस्तूरी पुलिस ने मृतिका के पति संजू राठौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी