बिलासपुर

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से फिर एक गाँजा तस्कर गिरफ्तार…. कब्जे से 10 किलोग्राम अवैध गाँजा जब्त, जीआरपी की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ट्रेनों के माध्यम लगातार अवैध रूप से गाँजे की तस्करी की जा रही है, जिसमें अब तक कई मामले सामने आ चुके है, लिहाजा रेलवे पुलिस लगातार ट्रेनों में अवैध गाँजा, हथियार और प्रतिबंधित सामानों की तस्करी पर निगरानी बनाये हुए है, जिनके द्वारा ट्रेनों और रेलवे स्टेशन में सघन जांच कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बिलासपुर जीआरपी को सूचना मिली कि एक युवक प्लेटफॉर्म 2 – 3 पर हावड़ा की छोर की ओर खड़ा है जो संदिग्ध है। मुखबिर की सूचना पर जीआरपी ने तत्काल युवक की घेराबंदी की जो पुलिस को देखकर भागने लगा, पुलिस मशक्कत के बाद उसे धरदबोचा और उसके सामानों की तलाशी ली तो 1 बैग में 10 किलोग्राम अवैध गाँजा मिला जिसे जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए है, वही आरोपी युवक गोपाल सिंह पिता विष्णु सैनी 29 निवासी ग्राम राल मथुरा उत्तरप्रदेश को हिरासत में ले लिया गया है, जिसके खिलाफ 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि...