पचपेड़ी

ऑपरेशन मुस्कान:- पचपेड़ी पुलिस ने गुजरात से 3 नाबालिग बालिकाओं को किया बरामद….जिले की पुलिस लगातार लापता, अपहृत बच्चों की कर रही तलाश

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में पुलिस लगातार नाबालिग बालक बालिकाओं की गुमशुदगी एवं अपहरण से संबंधित मामलों में उन्हें ढूंढने विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान चला रही है, जिसके तहत थाना पचपेड़ी के दो मामले एवं थाना बिल्हा के एक मामले में अपहृत बालिकाओं को गुजरात से बरामद किया गया है, पचपेड़ी पुलिस ने बालिकाओं का लोकेशन अहमदाबाद गुजरात में होना पाए जाने से पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह आईपीएस को मामले से अवगत कराकर अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ग्रामीण के निर्देशन एवं उदयन बेहार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मार्गदर्शन पर थाना पचपेड़ी से सहायक उप निरीक्षक मानिक लाल लहरें आर. किशन राय, आरक्षक रघुनाथ रेड्डी,महिला आरक्षक नीता यादव एवं थाना बिल्हा से प्रधान आरक्षक रूपेश तिग्गा एवं आरक्षक योगेश साहू की संयुक्त टीम तैयार कर रक्षित केंद्र से वाहन प्राप्त कर टीम रवाना की गई थी जो थाना पचपेड़ी के और बिल्हा के अपराध धारा 363 भादवी के मामले में तीन नाबालिक बालिकाओं को सकुशल अहमदाबाद गुजरात के आसपास के क्षेत्र से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है बालिकाओं के कथन के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी