पचपेड़ी

परिचित बनकर फोन करने वाले ने स्वास्थ्य कर्मी से ठगे 1 लाख रुपए…टेली फ्राड कर ऑनलाइन ठगी का मामला

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र निवासी संदीप कुमार साहू से शातिर साइबर ठगों ने टेली फ्राड कर 1 लाख रुपयों की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है, जिसमें पीड़ित ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी संदीप कुमार साहू स्वास्थ्य विभाग में औषधालय सेवक के रूप में कार्यरत है, जिसके मोबाईल फोन में 16 जनवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिचित होने का झांसा देकर फोन किया और बातचीत के दौरान उसने बताया कि यह मेरा जियो का नया नंबर है और बोला कि मेरे चाचा का किम्स अस्पताल में आपरेशन हो रहा है और मेरे नंबर से ट्रांजेक्शन नहीं हो रहा है पहले मैं तुम्हारे नंबर पर 10 रुपये का ट्रांजेक्शन करके देखता हूं तब उसके द्वारा 10 रुपये का ट्रांजेक्शन किया जो प्रार्थी के नंबर पर सफलतापूर्वक हो गया जिसकी पुष्टि उसके द्वारा करने पर आरोपी ने 50 हजार रुपये का ट्राजेक्शन प्रार्थी के नंबर पर किया उसके तुरंत पश्चात 49 हजार व 1 हजार का ट्रांजेक्शन किया, जिसके बाद प्रार्थी के मोबाईल नंबर पर ट्रांजेक्शन मैसेज आने पर उसके द्वारा दिये गये मोबाईल नंबर 9209833567 में 50 हजार रुपये एवं मोबाईल नंबर 9870980992 मे 50 हजार का ट्रांजेक्शन प्रार्थी के द्वारा किया गया, जिसके बाद जब प्रार्थी के द्वारा बैंक बैलेस चेक किया गया तो उसके एकाउंट से 100000 / रुपये आहरित हो चुके थे, उसके बाद जब दोबारा चेक किया गया तो सभी ट्रांजेक्शन वाले मैसेज फर्जी थे। प्रार्थी को यह अहसास हो गया कि किसी ने उसके साथ फ्राड कर 1 लाख रुपए ठग लिए है, जिस पर प्रार्थी ने थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मो नम्बर 7879299030 के अज्ञात धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर:- बच्चों को स्कूल से लेने पहुंचे पिता… तभी धू-धू कर जलने लगी क्रेटा कार! कुछ ही देर म... पचपेड़ी - फर्जी चेक देकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का आरोप...2.76 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र...