बेलतरा

हाइवे पर अनियंत्रित तेज रफ़्तार कार हुई दुघर्टनाग्रस्त…रेलिंग से टकरा जा घुसी नाले में,  चालक हुआ गंभीर रूप से घायल

उमलेश जायसवाल

बेलतरा – रतनपुर थानांतर्गत ग्राम बेलतरा के हाइवे पर एक जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। गिधौरी निवासी राकेश कश्यप के बेटे बिट्टू कश्यप अपने घर से कार क्र CG10 AD9404 में बेलतरा किसी काम से आया था वापस जाने के दौरान फिर से हाइवे में तेज रफ़्तार कार चलाते हुए हाइवे किनारे रेलिंग से कार टकरा गई।

और टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि रेलिंग को तोड़ते हुए हाइवे से सर्विस रोड के नाले में जा फंसी। हादसा इतना जबरदस्त था,कि एयर बैग खुलने के बाद भी वह गंभीर रुप से घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया । बताया जा रहा है कि बिट्टू कश्यप कार में अकेला था,

जाली ओवर ब्रिज हाइवे के पास मुख्य मार्ग पर यह हादसा हुआ है कार की रफ्तार काफी तेज थी जहाँ अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से सीधे जा टकराई । बिट्टू खून से लथपथ कार में बेसुध पड़ा हुआ था, जब राहगीरों की नजर पड़ी तब उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुचे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही में जुट गई।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा में आखिर कब थमेगा लूट का आतंक? 24 घंटे में दूसरी लूट से हड़कंप! चार बदमाशों ने युवक को घेरकर पी... युवक से मारपीट कर पल्सर की लूट...तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात के चंद घंटों में पुलिस ने बरामद की बाइक कलयुगी बेटे की हैवानियत: सीपत के ग्राम सेलर में दिल दहला देने वाली वारदात, 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल... मस्तूरी:- प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी में सेंध! गरीब हितग्राहियों का पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर, ... 15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों में होगी धान खरीदी...14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी रा... मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष.. युवक पर चापड़ से हमला, हथेली कटी, तीन आरोपियों पर FIR सड़क हादसे में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत... प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज