बिलासपुर

बिलासपुर:- करंट की चपेट में आकर दो मासूमों की दर्दनाक मौत….. गांव में पसरा मातम,

उदय सिंह

बिलासपुर – बिल्हा थाना अंतर्गत ग्राम बरतोरी में गुरुवार की सुबह एक हृदय विदारक घटना घटी, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। कूलर चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा एक ऐसा सच उजागर करता है, जिससे हर अभिभावक को सतर्क होने की आवश्यकता है।मृतकों की पहचान बालक लक्की जायसवाल पिता देवचरण जायसवाल 13वर्ष, निवासी बरतोरी और बालिका जीतू जायसवाल पिता दिनेश जायसवाल 14 वर्ष निवासी सीगारपुर जिला कवर्धा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जीतू अपनी गर्मी की छुट्टियां मनाने अपनी बड़ी मां के घर बरतोरी आई हुई थी। गुरुवार सुबह जब घर के बड़े लोग गांव में मजदूरी करने गए थे, तब यह दुखद हादसा हुआ। बताया जाता है कि जीतू कूलर चालू कर रही थी। तभी उसे जोर का झटका लगा और वह कांपने लगी। उसे देखकर वहीं मौजूद लक्की दौड़कर बचाने गया, लेकिन करंट की चपेट में वह भी आ गया। दोनों बच्चे मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। घटना की जानकारी लक्की के चाचा राजू जायसवाल को मिली, जो घर के बाहर ही किराना दुकान चलाते हैं। उन्होंने तत्काल डायल 112 को सूचना दी और बच्चों को बिल्हा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की उपस्थिति में दोनों शवों का पंचनामा कर पीएम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच अभी भी जारी है। यह घटना चेतावनी है हर परिवार के लिए, खासकर गर्मियों के इस मौसम में जब कूलर और अन्य बिजली उपकरणों का अधिक उपयोग होता है। बारिश या कूलर के पानी से खुले तारों में करंट आने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में हर माता-पिता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि घर में लगे बिजली उपकरण सुरक्षित स्थिति में हों, तारों को खुला न छोड़ा जाए और बच्चों को अकेले न छोड़ा जाए। गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दो होनहार बच्चों की असमय मृत्यु ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यह हादसा न केवल दिल दहला देने वाला है, बल्कि यह भी सिखाता है कि सुरक्षा में जरा सी चूक भी जीवन के लिए घातक साबित हो सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
युवती से झपटमारी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे... मोबाइल, नगदी सहित स्कूटी बरामद कोटा में ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला...आपसी विवाद बनी वजह, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज VIDEO मस्तूरी: जमीन विवाद में हिंसक झड़प…विरोध करने पर परिवार सहित मारपीट, एफआईआर दर्ज बिलासपुर: शिव टॉकीज चौक पर स्कूटी सवार युवती से झपटमारी.. अज्ञात स्कूटी सवार बदमाश ने घटना को दिया अ... रतनपुर का गौरव बने दिव्यांशु जायसवाल...UPSC में चयनित होकर क्लास-1 अधिकारी बने, क्षेत्रवासियों में ह... भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो की मौत, ट्रैक्टर चालक भी हुआ गंभीर रूप स... बिलासपुर: करोड़ों की ज्वेलरी लूट के पीछे खौफनाक साजिश... सुपारी, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग का सनसनीखे... 6 साल की अरीबा फातिमा ने रखा 14 घंटे का पहला रोजा... देश में अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ, भाजपा में संगठनात्मक विस्तार: वेदांत शुक्ला बने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक, रतनपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत...घासीपुर के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक...