बिलासपुर

70 कार्टून कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, बड़ी खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार…ट्रांसपोर्ट के माध्यम से सीधे कंपनी से मंगाने का मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में नशीले कप सिरप की बड़ी खेप को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है, जिसमें मुख्य डीलर, ट्रांसपोर्टर, डिस्ट्रीब्यूटर और सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार की शाम एसएसपी पारुल माथुर ने इस मामले का खुलासा किया है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस के आरक्षक सरफराज को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर बड़ी खेप पुलिस के हाथ लगी,

मामले में पुलिस ने महाराणा प्रताप चौक के पास, व्यापार विहार रोड के गोडाउन से 70 कार्टून कोडीन युक्त सिरप को जब्त किया है। जहाँ पता चला कि राहुल ट्रांसपोर्ट के माध्यम 100 कार्टून कप सिरप को मंगाया गया था, जिसे धीरे धीरे जिले में खपाया जा रहा था। आरोपी बिना नंबर के स्प्लेंडर से माल खपा रहे थे,जिसे जब्त कर लिया गया है, वही कप सिरप को उत्तराखंड सीधे फैक्ट्री से मंगाए जाने की भी जानकारी मिली है जिसे पहले रायपुर फिर बिलासपुर लाया गया है।मामले में अब भी पूछताछ की जा रही है जिनके लिंक चेन्नई से जुड़े होने की संभावना है।

पुलिस ने महेंद्र साहू पिता किशन साहू पेण्ड्री, जांजगीर.(डीलर मुख्य आरोपी ),सत्यनारायण अग्रवाल पिता बजरंग लाल ससहा पामगढ जांजगीर (वितरण करने वाला आरोपी ), रोशन लाल मिश्रा पिता बद्री खुशीविहार कॉलोनी, तिफरा सिरगिट्टी (ट्रांसपोर्टर, बीच बीच में आरोपिओ को सप्लाई करता था ), राजकुमार केवट पिता दुखीराम ससहा पामगढ (मुख्य आरोपी का सहयोगी, ग्राहकों को वितरण ) वाले को अब तक गिरफ्तार किया है, जिनसे लगभग 14 लाख का माल बरामद किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...