सक्ती

आईपीएस अंकिता शर्मा ने सक्ति जिले की संभाली कमान….अधिकारियों की बैठक लेकर दिए विशेष निर्देश

रमेश राजपूत

सक्ति – जिले की नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया, जहाँ उन्हे गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया , इसके पश्चात उनके द्वारा जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त कर उनकी मीटिंग ली गई जिसमे थाना प्रभारियों से उनके थाने में घटित अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई उनके द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया सभी बेसिक पोलिसिंग पर ध्यान देवें , पुलिस का अपराधियों में खौफ हो और जनता में शांति व्याप्त रहे सभी बेहतर कार्य करें।

इसके बाद नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन सक्ति और थाना सक्ति का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश प्रभारी को दिए, इस दौरान एएसपी गायत्री सिंह , डीएसपी अंजली गुप्ता , प्रोब डीएसपी चंद्रहास , रक्षित निरीक्षक उमेश राय ,सभी थाना प्रभारी कार्यालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि आईपीएस अंकिता शर्मा 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। बेसिक ट्रेनिंग के बाद उन्होंने बतौर ट्रेनिंग पोस्टिंग जिला बलोदाबाजार में कार्य किया,

इसके बाद रायपुर में सीएसपी आजाद चौक रायपुर में पहली पोस्टिंग मिली जहा सेवा करने बाद एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन जगदलपुर में पोस्टिंग होने पर इन्होंने नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में महिला अधिकारी होने के बाद भी बेहतरीन कार्य किया और कई मौकों पर वहा के जंगलों में टीम का नेतृत्व किया । सितंबर 2022 में उन्हें पुलिस अधीक्षक के रूप में अहम पोस्टिंग नवीन जिला खैरागढ़ के प्रथम पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई जहा इन्होंने अपनी सेवाएं देकर जिला सक्ति के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हुई है ।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...