बिलासपुर

प्रशासन ने दिखाई सख़्ती.. पटाखों के भंडारण के मामले में हुई पहली कार्रवाई, सरजू बगीचा क्षेत्र में दुकान सील

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पटाखा दुकानों की जांच के लिए गठित टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सिलसिले में डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर के नेतृत्व में गठित दल ने सरजू बगीचा स्थित पटाखा दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीम में तहसीलदार बिलासपुर अतुल वैष्णव , जोन कमिश्नर संदीप श्रीवास्तव तथा प्रयोगशाला सहायक संजय मिश्रा शामिल थे। संयुक्त दल द्वारा शहर के सरजू बगीचा स्थित लाइसेंस धारी सुनील कुमार तोलानी के पटाखा दुकान में लाइसेंस, स्थल, भंडारण, क्रय विक्रय , की जांच की जा की गई।

श्री तोलानी के उक्त दुकान में अनुज्ञप्ति के अनुसार कुल पटाखों की क्षमता 1500 किलोग्राम से बहुत अधिक पाई गई। दुकान रिहायशी इलाके में स्थित है। उक्त पटाखे के दुकान में विधि विरुद्ध तरीके से प्लास्टिक की दुकान का भी संचालन किया जा रहा है। पटाखों के साथ साथ प्लास्टिक के बहुत सारे सामान भी एकत्रित किए गए हैं। कुल पटाखों की मात्रा लगभग 5000 किलोग्राम से अधिक पाई गई। क्रय विक्रय का लेखा जोखा विधिसम्मत तरीके से संधारित नही किया गया है। दुकान के अंदर आपात स्थिति में उपयोग के लिए अग्निशमन यंत्र नहीं रखा गया है।दुकान की शटर में स्टॉपर भी नही है। दुकान में क्षमता से अधिक पटाखों के संधारण तथा बहुत अधिक अनियमितता पाए जाने के कारण मौके पर दुकान को सील किए जाने की कार्यवाही दल के द्वारा की गई।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...