बिलासपुर

कांग्रेस के रामशरण यादव बने महापौर, नगर निगम पार्षदों ने ली शपथ…बहुमत के सामने भाजपा ने टेके घुटने, मैदान में नही उतरने का लिया निर्णय…

रमेश राजपूत

बिलासपुर- नगर निगम के नए महापौर रामशरण यादव निर्विरोध रूप में चुने गए, काँग्रेस पार्षदों की बैठक में उनका नाम तय होने के बाद उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। गौरतलब है कि 4 जनवरी को निकाय के नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई गई, बिलासपुर नगर निगम में भी महापौर का चुनाव हुआ, जिसमे रामशरण यादव के सामने भाजपा ने अपने प्रत्याशी न उतारते हुए, कांग्रेस को वाक ओवर दे दिया। इतने दिनों से कांग्रेस और भाजपा के बीच जोर आजमाइश चल रही थी, क्रास वोटिंग से बचने के लिए अंतिम समय मे महापौर के नाम की घोषणा की गई। जहाँ कांग्रेस प्रत्याशी के सामने किसी भी अन्य उम्मीदवार ने फार्म नही भरा और रामशरण यादव को बिलासपुर नगर निगम का नया महापौर बना दिया गया।

पूर्व में ही तय थी रामशरण की ताजपोशी

निगम कार्यक्षेत्र में अपनी दक्षता और कार्य अनुभव के आधार पर वह कांग्रेस के प्रबल और योग्य महापौर के दावेदार थे, लिहाजा पार्टी हाई कमान ने उनके ही नाम पर मुहर लगा दी। गौरतलब है कि दलीय आधार पर 70 वार्ड वाले बिलासपुर नगर निगम में 38 सीट पर कांग्रेस और 32 सीट पर भाजपा के पार्षद हैं। लिहाज़ा निकाय चुनाव में कांग्रेस के ही महापौर बनने की बात साफ हो चुकी, वही भाजपा ने भी इसे स्वीकार करते हुए महापौर और सभापति का चुनाव नही लड़ने की मंशा जाहिर करते हुए, कांग्रेस महापौर प्रत्याशी के सामने किसी को भी मैदान में नही उतारा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म...