बिलासपुर

जेवर सफाई की आड़ में ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… सकरी पुलिस ने लिया कब्जे में

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जेवर की सफाई के बहाने जेवर से चांदी निकालने वाले दो आरोपियों को सकरी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक घूम घूम कर घरेलु महिलाओं को अपने झांसे में लेकर जेवर सफाई करने के बहाने जेवर से सोने चांदी का कट निकाल लेते है। इसी तरह सकरी थाना क्षेत्र में रहने वाली बमलेश्वरी साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 10 फरवरी को उनके घर के पास UP 93 AM 7018 मे सवार 02 अज्ञात व्यक्ति आये उस समय प्रार्थिया अपने बच्चे को लेकर टहल रही थी। जहा पहुंच आरोपियों ने महिला से कहा कि वो लोग नीरमा का प्रचार कर बर्तन एवं जेवर साफ सफाई करते है। उन्होंने महिला को अपने बातो में फसाकर महिला से चांदी का लच्छा लेकर उसे साफ करने लगे। देखते ही देखते उस चांदी का लच्छे का वजन कम होता दिखा। जिसपर प्रार्थिया ने अपने पति और आसपास पड़ोसियों को बुलाया। इस बीच दोनो युवक वहा से भाग निकले। इधर मामले में पीड़ित महिला के शिकायत पर सकरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर भागलपुर बिहार निवासी रोमी कुमार शाह और आकाश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ कि तो उन्होंने घटना कारित करना स्वीकार कर लिया। वही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तेजाब, पाउडर, मोटर सायकल को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि हेमंत आदित्यए सउनि जीवन साहू, सउनि कृष्ण कुमार यादव, आरक्षक पवन सिंह, रूपेश कौशिक, संजय बंजारे, कलेश्वर यादव, इंद्रावन मरकाम, नंदझरोखा सुमन एवं थाना स्टाफ सकरी की भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...