बिलासपुर

ग्रामीण क्षेत्रो में नशीली सिरप सप्लाई करने वाला मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा के आसपास के गांवो में अवैध रूप से प्रतिबंधित कफ सिरप की ब्रिकी की लगातार शिकायत पुलिस को मिल रही थी , जिस पर रोकथाम एवं कार्यवाही करने पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन पर क्षेत्र मे मुखबीर तैनात किया गया था, मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम छतौना तेलिया तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित रैनकप सिरप की ब्रिकी कर रहा है। सूचना पर निरीक्षक सुखनंदन पटेल के द्वारा टीम गठित कर रेड कार्यवाही करने ग्राम छतौना रवाना किया गया। जहाँ घटना स्थल जाकर घेराबंदी कर आरोपी रवि उर्फ सौरव थवाईत पिता स्व . चन्द्रिका प्रसाद थवाईत उम्र 25 निवासी छतौना के कब्जे से 23 नग प्रतिबंधित मनोत्तेजित कोडीनयुक्त रैनकप सिरप प्रत्येक शीशी मे 100 एमएल कुल 2.300 लीटर किमती 2760 रू . , 02 नग मोबाईल , एक मोटरसाइकिल कमांक सीजी 11 एके 2565 कीमती 15000 रू एवं ब्रिकी रकम 10500 रू नगद लगभग किमती 38260 रू को जप्त कर आरोपी को हिरासत में लिया गया था, जिसने पूछताछ करने पर प्रतिबंधित सिरप को ग्राम दगौरी निवासी भीम कौशिक से लाकर ब्रिकी करना बताया,

मामले में पुलिस दगौरी में दबिश देकर भीम कौशिक को हिरासत में लिया जो अर्जुन मेडिकल स्टोर चलता है, जिसने नशीली सिरप खरीदी बिक्री करना कबूल किया, जिसके पास से बिक्री रकम 6700 रुपए और मोबाइल को जब्त कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इसके पूर्व भी थाना सिविल लाइन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई हुई थी और उसे जेल भेजा गया था।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...