बिलासपुर

फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा… वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में एफआईआर दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर करोड़ों के मुनाफे का सपना दिखाने वाले साइबर ठगों ने इस बार एक अधिवक्ता को अपना शिकार बना लिया। सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले अधिवक्ता से ड्रॉपशिपिंग बिजनेस और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 47.60 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर सरकंडा पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक अदिति मल्होत्रा और प्रिया शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में प्रार्थी ने बताया कि 10 जून 2026 को फेसबुक के माध्यम से उनकी पहचान दो महिलाओं से हुई, जिन्होंने अपना नाम अदिति मल्होत्रा और प्रिया शर्मा बताया। दोनों ने खुद को ड्रॉपशिपिंग बिजनेस और फॉरेक्स ट्रेडिंग की विशेषज्ञ बताते हुए भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया। विश्वास में लेने के बाद उन्होंने पीड़ित को अलग-अलग वेबसाइटों पर अकाउंट बनवाया और निवेश शुरू कराने के लिए प्रेरित किया। शिकायत के अनुसार, 14 जुलाई से 20 जुलाई 2026 के बीच आरोपियों के कहने पर पीड़ित ने आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और यूपीआई के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में कुल 47,60,125.80 रुपये जमा किए। जब उन्होंने अपनी राशि निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कभी प्रोसेसिंग फीस, कभी कन्वर्जन फीस, कभी गारंटी मनी और अन्य शुल्क के नाम पर और रकम जमा करने का दबाव बनाया। अतिरिक्त राशि देने से इनकार करने पर उनका ट्रेडिंग अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया और जमा राशि वापस नहीं की गई। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है तथा बैंक ट्रांजेक्शन, बैंक स्टेटमेंट, व्हाट्सएप, टेलीग्राम और फेसबुक चैट, वेबसाइटों के स्क्रीनशॉट सहित कई डिजिटल साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन्हीं आरोपियों ने सरकंडा निवासी एक और व्यक्ति से इसी तरह 3 लाख रुपये की ठगी की है, जिसकी शिकायत भी साइबर सेल में दर्ज कराई गई है। सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर मोबाइल नंबरों, बैंक खातों, सोशल मीडिया प्रोफाइल और संबंधित वेबसाइटों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...