बिलासपुर

मस्तूरी, तखतपुर, कोटा क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी….6 मामलों में 181 लीटर महुआ शराब जब्त वही 3 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले की आबकारी विभाग की टीम लगातार अवैध महुआ शराब बनाकर बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में जिला कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा मस्तूरी, तखतपुर और कोटा क्षेत्र में छापेमारी की गई है, जिसमें कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए है और 181 लीटर महुआ शराब को जब्त किया गया है साथ ही 1430 किलोग्राम महुआ लहान को नष्ट किया गया है, मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बाबूलाल केंवट पिता हरप्रसाद केंवट निवासी भरारी थाना पचपेड़ी से40 लीटर महुआ शराब, गंगासागर पिता रामायण प्रजापति निवासी मेढपार तखतपुर से7.5 लीटर महुआ शराब एवं100किलोग्राम महुआ लाहान, मनमोहन पिता सदाराम साहू निवासी कोड़ापूरी थाना सकरी से 450किलोग्राम महुआ लाहान बरामद किया गया है,

वही लावारिस प्रकरणो में एक प्रकरण मेढपार नदी के किनारे 60लीटर महुआ शराब एवं400किलोग्राम महुआ लाहान दूसरा प्रकरण में तालाब के किनारे ग्राम भरारी थाना पचपेड़ी में 40लीटर महुआ शराब एवं 300 किलोग्राम महुआ लाहान और तीसरे प्रकरण मेंं नहरीभाटा ग्राम जलसों थाना रतनपुर में 34 लीटर महुआ शराब एवं 180 किलोग्राम महुआ लाहान बरामद किया गए।

जिसमे आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा34(2)59(क)के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस छापेमारी में आबकारी विभाग बिलासपुर की सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, आनंद वर्मा आबकारी उप निरीक्षक रमेश दुबे,प्रदीप वर्मा,

दीपक सिंह ठाकुर एवं स्टाफ मुख्य आरक्षक जगतराम आरक्षक शुभम रजक,सुभाष तिवारी,सुधीर मिश्रा, जयशंकर कमलेश, उपेन्द्र सिंह, गौरव स्वर्णकार ,राजेश यादव शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...