मल्हार

VIDEO: संदिग्ध अवस्था में फांसी में झूलती मिली लाश,मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना,पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मल्हार -चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे बबूल के पेड़ पर बेल्ट से फांसी से लटकी हुई लाश मिली है। मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्र 10 में रहने वाले संत कुमार केवर्त पिता अनंतराम केवर्त उम्र 34 वर्ष की मल्हार से 3 km.की दूरी जैतपुर नवागांव के बीच सड़क के किनारे बबूल के पेड़ पर बेल्ट के सहारे फांसी पर लटकी हुई लाश मिली।जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मल्हार चौकी पुलिस को दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया की मृतक संत कुमार बैंड बाजा में पियानो बजाने का का करता था जो बुधवार शाम को नंदमहल मोहल्ले में हो रहे नवधा रामायण के शोभायात्रा में शामिल था और शाम 4 बजे तक नवधा रामायण में गाना बजाना कर रहा था।जिसकी गांव से 3 km.की दूरी में लाश मिली है।वही पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

शर्ट मौके से 100 मीटर की दूरी पर फटे हालत में मिली वही मोबाइल मौके से गायब

मृतक संत कुमार केवर्त बेल्ट से लटकी लाश मिली है जिसके शरीर से पहने हुए शर्ट कपड़ा घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर मिला है। शर्ट के बगल में ही डिस्पोजल ग्लास चखना जैसे समान मिला है और मौके से मोबाइल गायब मिला है जिससे मामला और संदेहास्पद नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिसिया जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी