छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर के लोगों को रास आने लगी “बिलासा माॅर्निंग” आयोजन के दूसरे रविवार को लोगों ने की खूब मस्ती

यूनिक आइडिया के साथ लोग खुद से भी जुड़ सकते है

सत्याग्रह डेस्क

मौज-मस्ती के साथ फिटनेस के लिए चलाए जा रहे बिलासपुर स्मार्ट सिटी के अनूठे कार्यक्रम “बिलासा माॅर्निंग ” में रविवार को लोगों ने जमकर एक्सरसाइज किया और कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया।
कमिश्नर एवं एमडी प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा हर रविवार को स्वामी विवेकानंद उद्यान में “बिलासा माॅर्निंग” का आयोजन किया जा रहा है। “बिलासा माॅर्निंग” का यह दूसरा रविवार था,12 मई को इसकी शानदार शुरूआत की गई थी। शहरवासियों को स्मार्ट गतिविधियों में सहभागी बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में शहरवासियों का उत्साह चरम में था.कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोग समय से पहले ही इकट्ठे हो गए थे। अपने तय समय सुबह 5.30 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ,पहले सत्र में योग किया गया.जिसकी ट्रेनिंग योगा टीचर अनीता दुआ ने दी। इसके बाद जुंबा डांसिंग एक्सरसाइज की गई,जिसमें लोगों को मस्ती के साथ एक्सरसाइज कराने 90 डिग्री समूह के अभिनव भार्गव विशेष रूप से उपस्थित थे। फिल्मी गानों में कसरत करते हुए पूरा गार्डन झूम रहा था। अगला कार्यक्रम आने वाले रविवार को आयोजित की जाएगी।


सब ने सराहा बिलासा माॅर्निंग को

खुद को तरो ताजा रखने “बिलासा माॅर्निंग” में आएं लोगों ने स्मार्ट सिटी के इस अनूठी पहल की खूब सराहना की। काॅलेज स्टूडेंट श्रुति उपाध्याय ने कहा कि जोश से भरे “बिलासा माॅर्निंग “के साथ माॅर्निंग गुड हो गई। 14 वर्षीय सयाना ने कहा कि हमें ऐसे ही किसी आयोजन की तलाश थी,जहां मस्ती के साथ-साथ फिटनेस की भी ट्रेनिंग मिल सकें। पेशे से शिक्षक रमाकांत जायसवाल ने कहा कि यह एक शानदार प्लेटफार्म है जहां लोगों को स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा मिल रही है और साथ में हुनर को प्रदर्शन करने का अवसर भी। बुजुर्ग श्रीनाथ राव ने कहा कि सही योग की ट्रेनिंग से हम सभी लाभान्वित हो रहें हैं।

जयंत ने खुद से पौधे और सकोरें बांटे

“बिलासा माॅर्निंग” के दौरान कार्यक्रम के अंत में पशु विभाग में कार्यरत पर्यावरण प्रेमी जयंत श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ खुद से लोगों को तुलसी के पौधे बांटे और शहर में पड़ रहे भीषण गर्मी को देखते हुए पंछियों को पानी पिलाने के लिए सकोरें का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों को संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने तथा संरक्षित करने हमें मिलकर प्रयास करना होगा नहीं तो आने वाला कल भयावह होगा,इसके अलावा बेजुबान जानवरों का भी हमें सहारा बनना होगा।

यूनिक आइडिया के साथ लोग खुद से भी जुड़ सकते है

बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के इस रचनात्मक पहल में शहरवासी खुद भी शामिल हो सकते है,फिटनेस या स्पोर्टस गतिविधियों से संबधित अपने यूनिक आइडिया के साथ कोई भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...