मल्हार

मल्हार में मकर संक्रांति पर नशा मुक्ति अभियान के तहत जनजागरण रैली और सत्संग का हो रहा आयोजन…डिप्टी सीएम होंगे शामिल

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – सत्य निज नाम बोध संस्था परिवार द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी को एक दिवसीय नशा मुक्ति जनजागरण रैली व भव्य सत्संग का आयोजन मा डिडनेश्वरी मंदिर के पास स्थित सत्संग भवन में रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिधि छत्तीसगढ़ सरकार उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष सुरेंद्र सिंह करेंगे वही विशिष्ठ अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कैवर्त, उपाध्यक्ष लक्ष्मण कांत, सीएमओ किरण पटेल व तखतपुर के समाज सेवी डॉ जितेंद्र सिंगरौल व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू होंगे। संस्था के अध्यक्ष धनेश्वर निषाद ने बताया कि 14 जनवरी को दोपहर पूरे नगर में नशा मुक्ति के लिए जनजागरण रैली निकाली जाएगी जिसके बाद शाम 5 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा इस मौके पर संस्था से जुड़े कई जिलों से 10 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

उपमुख्यमंत्री का होगा भव्य स्वागत.…

उपमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मल्हार आ रहे अरुण साव का नगर में जगह जगह भव्य स्वागत होगा जिसके लिए नगर के युवाओं सहित भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ तैयारी में लगे हुए है। यहां प्रवेश द्वार, मेला चौक, स्कूल चौक, देवांगन मोहल्ला, बाजार चौक, ठाकुरदेव चौक व मंदिर चौक में साव का आतिशी स्वागत होगा।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...