रतनपुर

काली कमली आश्रम में वृद्ध महंत की बर्बरता से पिटाई,, रतनपुर पुलिस जुटी जांच में…

भुवनेश्वर बंजारे

रतनपुर– थाना क्षेत्र अंतर्गत काली कमली आश्रम के महंत के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे सनकी व्यक्ति ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए महंत की बर्बरता से पिटाई कर दी है। जिसकी शिकायत महंत ने रतनपुर थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार कका पहाड के निचे काली कमली आश्रम रतनपुर में रहने वाले महंत श्याम सुंदर दास रोज की तरह ही अपने दैनिक काम कर रहे थे। इसी बीच शुक्रवार शाम अचानक दारा उर्फ सुरेश गुप्ता आया और फोन चोरी की बात को लेकर महंत को गाली गुप्तार करने लगा जिसे मना किया तो उसने महंत को मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते जान से मारने की धमकी देते हुए

किसी धारदार वस्तु से मारपीट शुरू कर दिया। जिससे वृद्ध महंत को हाथ की दोनो अंगुली, सिर, बाये भुजा, कंधा, पीठ में गंभीर चोट आई है। वही इस दौरान मौके पर बीच बचाव के लिए भावेश शुक्ला और जयदेव पाण्डेय पहुंच महंत की जान बचाई है। मामले में महंत के प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने मामले की शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई है। जिसपर रतनपुर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार...