बिलासपुर

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक नए जज की नियुक्ति… केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने जारी किया आदेश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छतीसगढ़ हाईकोर्ट को एक और नए जस्टिस मिले हैं। केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश आज जारी कर दिया हैं। आदेश के तहत संजय कुमार जायसवाल को छतीसगढ़ हाईकोर्ट का नया जस्टिस बनाया गया है। वर्तमान में यहां कुल 14 जस्टिस कार्यरत है।बता दे कि, संजय कुमार जायसवाल को जस्टिस बनाने के लिए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व दो वरिष्ठ जजों के कॉलेजियम ने सितंबर 2022 को रिकमंडेशन भेजा था। जिसे सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सहमति देते हुए केंद्र सरकार को भेज दिया था। केंद्र सरकार के आईबी व सम्बंधित विभागों ने वेरिफिकेशन के बाद राष्ट्रपति की सहमति व उनके आदेश मिलने के बाद आज केंद्र सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय के विशेष सचिव राजिंदर कश्यप ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के तहत संजय कुमार जायसवाल को दो वर्ष के लिए अतिरिक्त जज के रूप में छतीसगढ़ हाईकोर्ट में पदस्थ किया गया है। उनकी नियुक्ति से हाईकोर्ट में अब 15 जस्टिस हो गए हैं। नए जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की नियुक्ति बेंच कोटे से हुई है। वह वर्तमान में दुर्ग के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं। पूर्व में वह छतीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल न्यायिक भी रह चुके हैं। बता दें कि छतीसगढ़ हाईकोर्ट में स्वीकृत न्यायाधीश के पदों की संख्या 22 है। श्री जायसवाल की नियुक्ति से यहां अब 15 जस्टिस सेवा देंगे। जजों की बढ़ रही संख्या लम्बित मामलों के लिहाज से भी बेहतर माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...