बिलासपुर

जिले में फिर एक हत्या….गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद बना मौत की वजह…. दो आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम अटर्रा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। प्रार्थिया चंद्रिका निषाद द्वारा थाना हिर्री में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 19 जून 2025 को शाम लगभग 6:40 बजे गांव के ही राम लाल बघेल मंदिर के पास खड़े होकर गाली-गलौज कर रहा था। जब प्रार्थिया के पति राम शंकर निषाद ने उसे गाली देने से मना किया, तो आरोपी राम लाल बघेल एवं उसका भाई जीवन बघेल उनके घर आंगन में घुस आए और लाठी से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए प्रार्थिया के ससुर प्यारे लाल निषाद को गंभीर रूप से सिर में चोट लगी, जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना में प्रार्थिया, उसके पति रामशंकर और बेटी लक्ष्मी निषाद को भी चोटें आईं। घायलों को पहले सरगांव अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान प्यारे लाल निषाद की मृत्यु हो गई।घटना को लेकर हिर्री पुलिस ने आरोपियों राम लाल बघेल और जीवन बघेल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक, ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक चालक से लूट...बुलेट सवार तीन बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिया घटना को अंजाम, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी...फिर एक युवती से एक लाख से अधिक की ठगी, फिर भी लोग नहीं ले रहे स... 30 वर्ष देश सेवा के बाद सूबेदार सत्येंद्र जायसवाल का भव्य स्वागत...भारत माता के जयकारों से गूंजा रतन... 7 वर्षीय मासूम से दरिंदगी...वैवाहिक कार्यक्रम में आई बच्ची को आरोपी पड़ोसी ने बनाया शिकार, सीपत:- नाबालिग का अपहरण कर दैहिक शोषण...आरोपी के कब्जे से पीड़िता बरामद,