छत्तीसगढ़बिलासपुर

सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के लिए तोहफा , अब छोटा सा भुगतान कर हासिल कर सकेंगे बड़ा लाभ

सदस्यता शुल्क रु . 6000/- (समान्य वार्ड) एवं रु. 15000/- (सेमी प्राइवेट) एवं रु. 30000/- (प्राइवेट वार्ड) पात्रता के अनुसार होगी

ठा. उदय सिंह

रेल मंत्रालय ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियां तथा उनके आश्रितो, जो पहले से आरईएलएचएस ( रिटायर्ड रेलवे एम्प्लाइज न्यू लिब्रलाईज़ हेल्थ स्कीम ) के सदस्य है, के लिए सूचिबद्ध निजि अस्पतालों मे कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम इन इमरजेंसी (सीटीएसई) नामक एक योजना का शुभारभं किया है। आरईएलएचएस सदस्यगण जिनके मेडिकल कार्ड उपर उल्लिखित किसी भी स्थान मे स्थित किसी भी रेलवे स्वास्थ्य इकाई/अस्पताल के साथ पजीकृत है व संबंधित औपचारिकताओ को सम्पूर्ण कर इस शुरआती योजना का सदस्य बन सकते है। सीटीएसई कार्ड धारक सदस्यगण देश के किसी भी स्थान पर अवस्थित रेलवे के किसी भी सूचीबद्ध अस्पतालो मे आपातकालीन चिकित्सा उपचार पाने के योग्य होगे। सीटीएसई आधार कार्ड आधारित एक योजना है । आधार कार्ड रखने वाले आरईएलएचएस के सदस्यगण सीटीएसई योजना के सदस्य भी बन सकते है तथा इस उदेश्य के लिए उन्हे एक निश्चित सदस्यता शुल्क का भी भुकतान करना होगा। जो व्यक्ति सीटीएसई का सदस्य बनना चाहते है, परंतु वे आरईएलएचएस के सदस्य नही है, सदस्यता शुल्क का भुगतान कर सीटीएसई के साथ ही साथ आरईएलएचएस का सदस्य बनने का भी विकल्प उनके पास उपल्बध है। सीटीएसई की सदस्यता ग्रहण करने अथवा नही किए जाने पर भी आरईएलएचएस के सदस्यो को आरईएलएचएस के अंतर्गत प्राप्त होने वाली सुविधाए जारी रहेगी।

योजना का परिपूर्ण विवरण तथा आवेदन प्रपत्र www.railctse.utiits.com पर उपलब्ध है। सीटीएसई योजना की सदस्यता के लिए दो विशिष्ट आवेदन की प्रक्रिया तैयार की गई है। जो सूचना प्रौधोगिकी के जानकार है वे ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया का इस्तेमाल कर सकते है, उनके लिए रेलवे कार्यालय पहुचना आवश्यक नही है। ऑनलाइन प्रक्रिया के प्रति समझ नही होने के कारण अब तक आरईएलएचएस के सदस्य नही है, उन्हे विशेषकर मंडल जहा उनके आरईएलएचएस कार्ड पहले से पंजीकृत है

अथवा जहा वे आरईएलएचएस कार्ड का पंजीयन करना चाहते है स्थित संबंधित सीनि. डीपीओ कार्यालय मे सम्पर्क करने का अनुरोध किया जाता है। योजना का अन्य विवरण तथा सूचिबद्ध अस्पतालो की तालिका www.railctse.utiits.com पर उपलब्ध है। सदस्यता शुल्क रु . 6000/- (समान्य वार्ड) एवं रु. 15000/- (सेमी प्राइवेट) एवं रु. 30000/- (प्राइवेट वार्ड) पात्रता के अनुसार होगी।

error: Content is protected !!
Letest
चौकसे कॉलेज के कैंटीन में पटाखा फेंकने से छात्र की आंख में आई गंभीर चोट... आरोपी छात्र के खिलाफ FIR ... कोटा : करगीखुर्द में मारपीट के बाद हत्या...फरसा और लाठी, डंडे से हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य की... बिलासपुर : प्रताप टॉकीज चौक के पास देर रात आगजनी...कपड़े की दुकान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा... 2 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार लालखदान से पिकअप वाहन की चोरी... अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज तखतपुर : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार..डिजिटल तकनीक से आरोपी तक पहुँची पुलिस, स्कूटी में छिपाकर गांजा सप्लाई का खेल बेनकाब...सिविल लाइन पुलिस ने की घेराबंदी, फेसबुक से दोस्ती... फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ा घोटाला उजागर, पचपेड़ी क्षेत्र के बहतरा धान खरीदी केंद्र ... मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग,