पचपेड़ी

अज्ञात कारणों से ग्रामीण ने पड़ोसी के घर फांसी लगाकर की आत्महत्या…पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में बुधवार को दोपहर गांव में घूमकर आने की बात कहकर घर से निकले एक ग्रामीण ने पड़ोसी के घर अंदर ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गोडाडीह निवासी लीलाराम राय पिता चेतन राय उम्र 46 वर्ष बुधवार सुबह गांव में घूमकर आने की बात कहकर निकला था। जिसकी गुरुवार सुबह घर के बगल श्यामलाल लहरे पड़ोसी के घर के पंखे के कड़े में गमझे के सहारे लटकी लाश मिली हैं। जिसके बाद परिजनों ने आसपास के लोगो को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद पचपेड़ी पुलिस को इसकी सूचना दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया की जिस घर में मृतक फांसी लगाकर आत्महत्या की है उसके पड़ोसी श्याम लाल लहरे शादी समारोह में अपने परिवार सहित कही बाहर गए हुए है। जिसको खाली समझ मृतक ने छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर गमझें के सहारे फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। वही पचपेड़ी पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतार पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...