मल्हार

हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी पातालेश्वर महादेव की धार्मिक नगरी मल्हार….महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर बोल बम हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठी शिवनगरी , सुबह से देर रात तक भोलेनाथ की आराधना होती रही।

कीर्तन मंडलीयो व युवकों की टोलियो ने भजन कीर्तन के साथ शिव बारात निकाली जिसमे सैकड़ों लोग शामिल हुए तो वही महिलाओ व युवतियों ने भोलेनाथ को प्रसन्न करने विशेष पूजन किया। भगवान पातालेस्वर महादेव मंदिर में गुरुवार की रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी जो शुक्रवार को देर रात तक दर्शन कर जलाभिषेक करते रहे।

महिलाओ ने पूजा की थाली में शिवजी के प्रिय पुष्प आंक, धतूरा, कनेर, बेलपत्र, मंदार के साथ ही दूध, दही, मधु, चांवल, पंचामृत, गंगा जल व धूप दीप के साथ पूजन कर मनवांछित फल की कामना की। वही बोलबम का जयकारा लगाते दूर दूर से कांवडियो के कई जत्थे पहुंचे जिन्होंने मंदिर परिसर में भजन कर भोले नाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान आज २० हजार से श्रद्धालुओं ने महादेव में जलाभिषेक किया। चौकी प्रभारी विष्णु यादव अपने स्टाफ के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाने देर रात तक लगे रहे। इस मौके पर युवाओं की टीम ने नगर में कई जगह स्टाल लगाकर भंडारा का आयोजन किया।

शिव बारात निकाली गई….

नगर में पहली बार हिंदू युवा समिति द्वारा भव्य रूप से शिव बारात भगवान पातालेश्वर मंदिर से मां डिडिनेश्वरी तक निकाली गई जिसमे युवाओं ने ही झांझ मंजीर, ढोलक, डमरू थाम रखी थी इस दौरान सभी नाचते गाते शिव व शक्ति का जयकारा लगा रहे थे भगवान शंकर को पालकी में सवार किया गया था, शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के बाद पंडित सुरेंद्र शर्मा ने विधिपूर्वक पूजन संपन्न कराया जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, इससे पहले सुबह कीर्तन मंडली ने भजन यात्रा निकाली जिसमे नगर के लोग शामिल हुए।

आज से 15 दिवसीय मेला प्रारंभ….

महाशिवरात्रि पर्व से परंपरागत रूप से 15 दिन तक चलने वाली मेला शुक्रवार से प्रारंभ हो गई जो होली त्योहार तक चलेगा। मेला का इंतजार क्षेत्रवासियो को बहुत ही बेसब्री से रहता है क्योंकि वे अपने जरूरतों के सामान इसी मेले ही खरीदते है इस बार भी बड़ी संख्या में दुकाने लग गई है वही विभिन्न तरह के मनोरंजन के साधन भी लग रहे है जहां वे परिवार सहित मेले का लुफ्त उठाएंगे। हालांकि मेले की रौनक एक हफ्ते बाद ही देखने को मिलेगी इस दौरान व्यापारी अपनी दुकान सजाते रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...