रतनपुर

रतनपुर:- ट्रक ने बाइक सवार को लिया चपेट में…गंभीर चोट लगने से मौके पर ही हुई मौत,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बीती रात रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगी अमराई के पास ट्रक की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। जिसकी लिखित शिकायत मृतक के भाई रमतला निवासी दीपक यादव द्वारा रतनपुर थाने में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई संजय यादव मंगलवार को 01 बजे लेबर पता करने ग्राम सिल्ली मोटर सायकल होण्डा साईन क्र CG 10 BN 4059 से गया था। जब रात तक घर नही लौटे तो परिजनों ने उनके नंबर पर संपर्क किया।

तब पता चला कि रात्रि करीबन 08-00 बजे जोगी अमराई के पास मेन रोड में ट्रक क्र.- CG 16 CQ 7560 के चालक के द्वारा तेजी और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए संजय यादव को अपने चपेट में ले लिया। जिसे रतनपुर स्थित अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर मामले में रतनपुर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ़ 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी