छत्तीसगढ़बिलासपुर

बुआ के घर रहकर भी गौरी ने गाड़े झंडे , आईएएस बनने के इरादे में एक और मंजिल की फतेह

गौरी मिश्रा के साथ उसके पूरे परिवार को यकीन है कि बुलंद इरादों वाली गौरी मिश्रा एक दिन जरूर अपना लक्ष्य हासिल करेगी और आईएस अफसर बन कर पूरे परिवार को गौरवान्वित होने का अवसर देगी

सत्याग्रह डेस्क

शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं और बारहवीं बोर्ड के नतीजे घोषित किए गए । पूरे प्रदेश में तो लड़कियों ने बाजी मारी ही अगर हम बात बिलासपुर की करें तो यहां भी बेटियों ने शहर को एक बार फिर गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। एक तरफ जहां 12वीं बोर्ड की परीक्षा में क्षमा और विनीता ने अपना लोहा मनवाया , वहीं गौरी मिश्रा 94.20% अंक हासिल कर भारत माता स्कूल में टॉपर बनी है। दसवीं कक्षा की छात्रा गौरी मिश्रा मूलतः कन्नौज की है , लेकिन आरंभ से ही मेधावी गौरी अपने बुआ के घर रह कर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। गगन और पुष्पा मिश्रा की बेटी गौरी मिश्रा कपिल नगर में अपने बुआ के घर रहकर पढ़ाई करती है। आम तौर पर माना जाता है कि अपने घर से दूर रहकर रिश्तेदार के घर में रहकर पढ़ाई सही ढंग से मुमकिन नहीं हो पाती , लेकिन गौरी मिश्रा ने इसे गलत साबित कर दिखाया है ।शुक्रवार को घोषित परिणाम में गौरी मिश्रा ने कुल 565 अंक हासिल किए हैं। गौरी को सभी विषयों में डिस्टेंशन हासिल हुए हैं। गौरी को इंग्लिश में 91 , हिंदी में 91, संस्कृत में 93, गणित में 97 साइंस में 97 और सोशल साइंस में 96 अंक मिले हैं। भारत माता स्कूल की छात्रा गौरी मिश्रा पिछले 2 सालों से बिलासपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है और नवी कक्षा में भी उसने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। पढ़ाई के अलावा गौरी की खास दिलचस्पी डांस और सिंगिंग में भी है, लेकिन उसने पढ़ाई और हॉबी के बीच में संतुलन बनाना सीख लिया है ।परीक्षा के दौरान गौरी मिश्रा ने 10 से 12 घंटे पढ़ाई की।

गौरी मेहनत को ही सफलता की कुंजी मानती है और भविष्य में आईएएस अफसर बनना चाहती है। अपनी सफलता का श्रेय एक तरफ जहां गौरी अपने स्कूल और शिक्षकों को दे रही है, वहीं अपने भाई देवर्षि और महर्षि बाजपेई के अलावा दादा ,दादी, बुआ ,फूफा और पूरे परिवार को देती है, जिनके सहयोग से ही उसने यह कामयाबी हासिल की है। शुक्रवार को जैसे ही नतीजे घोषित हुए और गौरी मिश्रा को पता चला कि उसने 94 से अधिक प्रतिशत अंक हासिल किए हैं तो उसके घर जश्न आरंभ हो गया। गौरी मिश्रा के साथ उसके पूरे परिवार को यकीन है कि बुलंद इरादों वाली गौरी मिश्रा एक दिन जरूर अपना लक्ष्य हासिल करेगी और आईएस अफसर बन कर पूरे परिवार को गौरवान्वित होने का अवसर देगी।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...