बिलासपुर

बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी क्षेत्र के घुरू अमेरी में मारपीट के बाद घर जाकर सोए 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों ने युवक के सिर और सीने में चोट लगने के कारण मौत होने का आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज करने और मारपीट में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, घुरू अमेरी निवासी सत्यनारायण सूर्यवंशी पिता शिवरतन सूर्यवंशी उम्र 35 वर्ष का शुक्रवार को कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे गुटखा खाने के लिए चाय की दुकान के पास पहुंचने पर उसका दुकान संचालक के साथ विवाद हुआ। इस दौरान उसके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई है। परिजनों के मुताबिक, मारपीट के बाद सत्यनारायण घर पहुंचा और अपने सिर तथा सीने में चोट लगने की जानकारी दी। इसके बाद वह सो गया। कुछ समय बाद जब परिजन उसे जगाने पहुंचे, तो वह नहीं उठा। जांच करने पर उसकी मौत होने का पता चला। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग सदमे में आ गए।

परिजनों ने मारपीट को बताया मौत की वजह


मृतक के बड़े भाई रामनारायण सूर्यवंशी का आरोप है कि मारपीट के दौरान सत्यनारायण को गंभीर चोटें आई थीं, जिनके कारण उसकी मौत हुई है। परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस शिकायत के आधार पर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...