बिलासपुर

ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं का करें त्वरित निराकरण…. अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर एसडीएम करें कार्रवाई :- जिला कलेक्टर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के साथ-साथ लोकसभा निर्वाचन की तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों की गहन समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।  कलेक्टर ने विवादित-अविवादित नामांतरण, विवादित-अविवादित बटंवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई के आवेदनों पर ई-कोर्ट अनुसार न्यायालयवार पीठासीन अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने छोटे-छोटे कामों के लिए कार्यालय में आने वाले ग्रामीणों और किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनकी समस्याओं का जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए। नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों के लंबे समय से गैर निराकृत प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर शीघ्र निराकृत करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। नक्शा नवीनीकरण एवं नक्शा बटांकन को प्रति माह पटवारी हल्कावार रोस्टर बनाकर प्रगति लाने हेतु तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को कहा। उन्होंने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत बे-मौसम बरसात के कारण हुए पशु, फसल एवं मकान क्षति के प्रकरणों को शीघ्र निराकरण कर अनुदान राशि स्वीकृत करने कहा। कलेक्टर ने अतिक्रमण हटाने एवं अवैध प्लाटिंग को रोकने संबंधी प्रकरणों को पंजीबद्ध कर तत्काल निराकरण करने हेतु निर्देश सभी एसडीएम को दिए। अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रावास निरीक्षण के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से प्रत्येक छात्रावासवार समीक्षा की। छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं जैसे पानी की उपलब्धता, शौचालय, भोजन व्यवस्था जैसी अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर ने छात्रावास में अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार पाये जाने पर अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को दिए।   

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...