सीपत

शाम से लापता चार साल के मासूम की सुबह मिली लाश, गले मे रस्सी के निशान….रंजिशवश हत्या की आशंका

रमेश राजपूत

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलर में आज सुबह लापता बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। जहाँ आशंका जताई जा रही है कि रंजिशवश हत्या की यह घटना हुई होगी, क्योंकि मासूम की तलाश देर शाम से की जा रही थी, जिसकी लाश सुबह घर के पास ही गली में मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेलर निवासी मदन सुरजे का चार वर्षीय बेटा शौर्य कल देर शाम खेलने निकला था,

जो देर रात जब घर नही पहुँचा तो परिजन उसकी तलाश में निकले, लेकिन जब वह नही मिला था परिजनो ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। वही आज सुबह मासूम की लाश घर के पास ही मिली है जिसके गले मे रस्सी के निशान दिख रहे है, जिससे रंजिशवश हत्या की आशंका जताई जा रही है।

फ़िलहाल पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी डॉग स्क्वायड की मदद से इस मामले की जांच में जुट गए है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी