जांजगीर चाँपा

प्रतिबंधित इमारती लकड़ी सागौन की तस्करी करते पिकअप चालक गिरफ्तार…. कब्जे से 2 लाख 50 हजार कीमती सागौन जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – बिना अनुमति और दस्तावेज के पिकअप वाहन में प्रतिबंधित ईमारती लकड़ी की तस्करी करते एक आरोपी को जिले की बिर्रा पुलिस ने पकड़ा है, जिसके कब्जे से 13 नग सागौन का लट्ठा और पिकअप को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पीकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 ए एच 6975 के चालक उत्तम कुमार साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ढनगन थाना डभरा जिला सक्ती द्वारा अवैध रूप से 13 नग सागौन का लट्ठा अनुमानित कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए को परिवहन कर ले जा रहा था जिसकी सूचना मुखबिर से मिलने पर ग्राम करही में पकड़ा गया। जिसे जप्त कर जिले के वन विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु जानकारी भेज दी गई है। उक्त कार्यवाही में उनि. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, आर. रघुवीर यादव, सनोहर जगत मनीष सोनवान का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पांच साल के मासूम की हत्या.. खेत के गड्ढे में बोरी-कंबल में लिपटा मिला शव, रिश्तेदार संदेही हिरासत म... सकरी से स्कूल जाने निकले शिक्षक रहस्यमय ढंग से लापता, पत्नी ने अपहरण की जताई आशंका, जूना बिलासपुर के सत्संग भवन में तीन दशक से गूंज रहे रामायण पाठ और भजन, शिवप्रताप साव की पहल से आज भी... एनटीपीसी सीपत ने धूमधाम से मनाया 52वां स्थापना दिवस, 2300 पौधे रोपे; 10 बालिकाओं को साइकिल और 4 दिव्... VIDEO:- दीपावली के बीच करबला के आहूजा टीवी सेंटर में भीषण आग… गोदाम से उठे धुएं के गुबार से मचा हड़क... मस्तूरी:- मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से घायल..अमन फ्लाई ऐश ब्रिक्स कंपनी पर केस दर्ज, सुरक... बिलासपुर में SATVA की धमाकेदार एंट्री, विदेशी चॉकलेट से लेकर प्रीमियम खजूर तक की शानदार रेंज रतनपुर: बैंड दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक..नगरपालिका की दमकल खराब, बिलासपुर से बुलानी ... घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में...