बिलासपुर

ग्रामीण क्षेत्रों में जोरो पर चल रही कच्ची शराब की बिक्री, अलग अलग थाना क्षेत्रों में 23 लीटर महुआ शराब किया गया जब्त….दो आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

मस्तूरी/कोटा – जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में महुआ शराब का कारोबार जमकर चल रहा है। जिसके गिरफ्त में गांव के युवा और बुजुर्ग आ चुके है। प्रदेश के युवा पीढ़ी के भविष्य को लालच और नशे की लत ने अंधकार में धकेल दिया है। इसी कड़ी में रविवार को जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रो से अवैध शराब के तस्करी करने वाले ग्रामीणों के ऊपर पुलिसिया कार्यवाही की गई है। पहली कार्यवाही मस्तूरी पुलिस द्वारा की गई है।

जहाँ पुलिस को मुखबिर से सूचना की मिली कि ग्राम दलदली में एक अज्ञात युवक द्वारा महुआ शराब की तस्करी की जा रही है। जिसपर मस्तूरी पुलिस मौके पर दबिश दी। जहाँ दलदली निवासी नरेश राय के कब्जे से एक प्लास्टिक जेरिकेन में 8 लीटर महुआ हाथ भट्ठी शराब बरामद हुई है। जिसे जब्त कर आरोपी को मस्तूरी पुलिस थाने लाकर वैधानिक कार्यवाही की गई है।

इसी तरह कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदूर के एक ग्रामीण के द्वारा महुआ शराब ले जाने कि सूचना कोटा पुलिस को मिली। जिससे पतासाजी करने पुलिस की टीम रवाना हुई। इस दौरान ग्राम कलारतराई के पास पुलिस ने घेराबंदी कर खुरदूर निवासी गोफेलाल पात्रे को पकड़ा। जिसके कब्जे से दो नायलोन के थैले से 15 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह महुआ शराब लेकर कलारतराई से खुरदूर अपने गांव जा रहा था। लेकिन पुलिस की सक्रियता से उसकी एक नही चली। बहरहाल दोनों ही मामले में स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ऐसे मामलों में महुआ शराब के कारोबार को रोकने स्थानीय पुलिस को जड़ तक जाने की जरुरत समझी जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा नशे से उबर कर प्रदेश के विकास की गाथा में अपना योगदान दे सके।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज