बिलासपुर

700 रुपये मांगने पर पति को लोहे की पाइप से पीटा, पैर टूटा… अब बच्चों के साथ अस्पताल में रात गुजार रही पत्नी, आरोपियों से जान का खतरा,

उदय सिंह

बिलासपुर – महज 700 रुपये वापस मांगने पर एक ऑटो चालक को कथित तौर पर पांच लोगों ने मिलकर बेरहमी से पीट दिया। लोहे की पाइप से किए गए हमले में पीड़ित का पैर टूट गया, वहीं सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद से पीड़ित सिम्स अस्पताल में भर्ती है। उसकी पत्नी का आरोप है कि पुलिस में शिकायत के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। डर के कारण वह अपने पति और तीन मासूम बच्चों के साथ अस्पताल में ही रहने को मजबूर है। मामला कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरकोना आवासपारा का है। पीड़ित की पत्नी ज्योति मानिकपुरी ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उनके पति रविदास मानिकपुरी ऑटो चलाकर मेहनत-मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आरोप है कि मोहल्ले के कल्लू बरेठ, लाला बरेठ, राजू बरेठ, सनत बरेठ और गोविंदा बरेठ ने 3 नवंबर 2026 को शाम करीब 7 बजे एक राय होकर उनके पति के साथ मारपीट की।
ज्योति के मुताबिक, आरोपियों ने उनके पति से 700 रुपये छीन लिए थे। जब रविदास ने अपने मेहनत की कमाई वापस मांगी, तो आरोपियों ने उन्हें अपने घर बुलाया और वहां पांचों ने मिलकर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि रविदास बेहोश हो गए। घटना के बाद डायल 112 की मदद से उन्हें सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया, लेकिन आरोपियों को छोड़ दिया गया। इसके बाद से आरोपी उन्हें धमका रहे हैं। परिवार की सुरक्षा को लेकर भयभीत ज्योति अपने पति और तीन छोटे बच्चों के साथ अस्पताल में ही ठहर रही हैं।पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Letest
700 रुपये मांगने पर पति को लोहे की पाइप से पीटा, पैर टूटा… अब बच्चों के साथ अस्पताल में रात गुजार रह... 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी...जानिए कब से कब तक चलेगी परीक्षा, किसान की गलती नहीं, तो सजा किसान को क्यों?...रकबा और गिरदावरी की गड़बड़ी पर कांग्रेस ने कलेक्टर से म... छत पर आग जलाने को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, चाकू से हमला कर 17 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घायल कागजों में गरीब, कमाई लाखों में! बिलासपुर जिले में 52 हजार राशन कार्ड सदस्य संदिग्ध, सरकारी कर्मचारी... पचपेड़ी:- आधी रात गूंजी कुएं में गिरने की आवाज... बेटे को बचाने दौड़े माता-पिता, लेकिन नहीं बच सकी ज... जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेरा, गाली-गलौज कर पीटा और लूटे हजारों रुपये, 8 आरोपी गिरफ्त... बिलासपुर शहर को स्वच्छ रखने वाले हाथों का बढ़ाया मान... होटल बंसीवाला ने सफाई कर्मियों को शॉल और प्र... मस्तूरी CHC के बाहर मरीजों के शिकार का खेल! निजी अस्पतालों के एजेंटों का जाल, शिकायत के बाद भी BMO क... बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मौत बनकर दौड़ी तेज रफ्तार एक्टिवा... डिवाइडर से टकराकर युवती की मौ...