बिलासपुर

न्यायधानी में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार , क्या घटना के पीछे लव सेक्स और धोखा ही है वजह..?

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – राह चलती नाबालिक युवती का अपहरण कर गैंग रेप करने वाले तीन आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। घटना के पीछे कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। कि आखिर न्यायधानी की शांत फिजा में कुछ युवक सरे राह नाबालिक का अपहरण कर सामुहिक दुष्कर्म की घटना को कैसे अंजाम दे सकते है.? ताजुब की बात यह है। कि घटना जिस जगह हुई है। वहा हमेशा ही लोगों का आना जाना रहा है! तो ऐसे में कुछ युवक आम लोगो के सामने नाबालिक को एक ही बाइक में जबरदस्ती कैसे लेकर जा सकते है.? सूत्रों की माने तो इस घटना को अंजाम देने के पीछे की प्रमुख वजह लव सेक्स और धोखा है। लेकिन इसको लेकर फिलहाल स्थानीय पुलिस जांच कर रही है। जिसके बाद ही वास्तविक स्थिति साफ़ हो सकेगी। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास नारियल कोठी का है। जहा युवती 26 मार्च को अपने काम से छूट कर रात 9.30 बजे घर जा रही थी। तभी महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास तीन युवक बाइक में पहुंचे और युवती को बुटापारा जंगल के खाली मैदान में ले जाकर गैंग रेप किया। और युवती को एक आरोपी के घर लाकर रात में बलात्कार कर सुबह पुन युवती को महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास नारियल कोठी में छोड़ फरार हो गए। इधर मामले की शिकायत नाबालिक युवती ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने सरगर्मी से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने देवरीखुर्द निवासी ओम अहिरवार,रोहित नायक और दर्रीघाट निवासी श्याम नायक उर्फ सोनू नायक को गिरफ़्तार किया है। इस दौरान पुलिस को आरोपियों ने बताया कि तीनो आरोपियों ने नाबालिक को महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास से जबरजस्ती अपहरण कर मोटर सायकल में बैठाकर बुटापारा जंगल के खाली मैदान में ले जाकर तीनो बारी बारी से पीडिता के साथ जबरन बलात्कार किया। उसके बाद उन्होंने नाबालिक को रोहित नायक के घर ले जाकर छोड दिए, रात्रि 1.30 बजे रोहित नायक ने पीडिता के साथ पुनः बलात्कार किया गया। वही सुबह रोहित नायक ने नाबालिक को महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास छोड कर भाग गए थे। इस पुरे मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त का लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...