मुंगेली

जिले में पुलिस अभियान चलाकर नशे के अवैध कारोबार और अपराधियों पर कर रही कार्रवाई….बड़ी मात्रा में गाँजा, शराब जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

मुँगेली – नशे के खिलाफ़ मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही कि है। जहां एक मामले में गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों से 37.8 गांजा बरामद किया है। तो वही एक आरोपी के कब्जे से 94 पाव देशी शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पण्डरभट्ठा बड़े पुल के पास नांदघाट की तरफ से आ रही एक कार में बड़ी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है। जिसपर मुंगेली पुलिस ने संदेह के आधार पर कार क्रमांक सीजी 10 एआर 5431 स्वीफ्ट डीज़ायर को घेराबंदी कर पकड़ा। जिसमे बहतराई निवासी चन्द्रप्रकाश कौशिक और
परसदा निवासी राजकमल शिवारे मौजूद थे। जब पुलिस ने कार की तलाशी तो उन्हें से कार में छूपाकर रखे 02 बोरी में 36 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जिसका कुल वजन 37.8 किलोग्राम मिला। जिसे जब्त कर पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है। इसी तरह पुलिस ने शराब की अवैध परिवहन कर रहे लालपुर निवासी राजकुमार पात्रे को बाइक क्रमांक सीजी 28 ई1172 सुपर स्प्लेण्डर पर 95 नग देशी शराब के साथ पकड़ा।

जिसके खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। वही पुलिस ने आदर्श आचार संहिता लगते ही अवैध कार्य करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के साथ ही साथ अपराध करके फरार हुये वारंटियों के खिलाफ भी गिरफ्तारी अभियान मुंगेली पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है इस क्रम में अभी तक कुल 126 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। इसी तरह अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करते हुये कुल 61 प्रकरण में 320 लीटर शराब जब्त किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मुंगेली, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली निरीक्षक तेजनाथ सिंह, उप निरीक्षक जी.एस. यादव, प्रधान आरक्षक मनोज ठाकुर, मनीष सिंह ,दयाल गावस्कर, यशवंत डाहिरे, आरक्षक भेषज, राजू साहू, परमेश्वर जांगड़े, मांगन धु्रव, महिला आरक्षक बबीता का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...