बिलासपुर

कांग्रेस की बागी पार्षद आखिरकार वापस लौटी घर, बिलासपुर नगर निगम में मिली कांग्रेस को बहुमत….

रमेश राजपूत

बिलासपुर- निर्दलीय पार्षद संध्या तिवारी ने शनिवार को महामंत्री अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीएम और पीसीसी चीफ से मुलाकात कर कांग्रेस को समर्थन दिया दे दिया, इसके साथ ही संध्या तिवारी कांग्रेस में लौट गई। चुनाव से पहले संध्या तिवारी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस्तीफे को नामंजूर किया है हालांकि जिला कमेटी ने पहले इस्तीफे को मंजूर कर लिया था। गौरतलब है कि बिलासपुर नगर निगम चुनाव में 35 वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की,

वहीं 30 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों ने और 5 वार्डों में निर्दलीयों ने जीत हासिल की थी। इन पांच निर्दलीयों में से एक पार्षद संध्या तिवारी के कांग्रेस में लौटने से आंकड़ा कांग्रेस के पक्ष में आ गया है। हालांकि की पूर्व में ही इसका अनुमान लगा लिया गया था कि कांग्रेस की ही बिलासपुर नगर निगम में नगर सरकार बनेगी, क्योकि निर्दलीय पार्षदों में से 3 कांग्रेस के ही बागी प्रत्याशी है, जिन्हें पार्टी ने टिकट नही दिया था।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ... सीपत:- खेत से लौटते समय आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत, 1 घायल तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना किया तो बरपा दिया कहर...युवक और दो भाइयों पर रॉड,कैची से हमला बिलासपुर में अवैध दवा कारोबार पर कार्रवाई... खमरिया में बिना लाइसेंस 36 तरह की दवाइयां जब्त मल्हार-रतनपुर की बदलेगी तस्वीर... विरासत, पर्यटन और विकास को जोड़कर बनेगा मास्टर प्लान VIDEO सीपत:- श्मशानघाट में आधी रात का रहस्य! मछली, नींबू-सिंदूर के साथ मिली चीफ जस्टिस की फोटो.. तंत...