अवर्गीकृत

सीवरेज परियोजना की लेटलतीफी से नाराज मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि अगर योजना फेल होती है तो दोषियों के खिलाफ होगी एफ आई आर दर्ज

सत्याग्रह

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय समेत 4 विधायक, महापौर, पार्षद और अफसरों की उपस्थिति में सीवरेज परियोजना को लेकर एक रिव्यु मीटिंग ली, मुख्यमंत्री मीटिंग में योजना की लेटलतीफी पर बेहद नाराज नजर आये, मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने निगम के अफसरों को दो टूक में कहा की योजना में जो भी कार्य बचे हुए हैं, उन कार्यों को जल्द पूरा किया जाये | बैठक में विधायक धर्मजीत सिंह, रश्मि सिंह, रजनीश सिंह, मेयर किशोर राय उपस्थित रहे |

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा सीवरेज का कार्य जल्द से जल्द पूरा करके पूरी परियोजना का हाइड्रोलिक टेस्टिंग किया जाये, साथ ही टेस्टिंग के बाद परियोजना के सञ्चालन के लिए निगम को हैंडओवर कर दिया जाये | इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने निगम के अफसरों और सीवरेज कंपनी से जुड़े अफसरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा की योजना का सञ्चालन सुचारु रूप सेहोना चाहिए, यदि योजना फेल होती है, तो पुरे मामले की जाँच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी |

इससे पहले मुख्यमंत्री ने योजना की लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए अफसरों से पूछा की 2 साल में पूरी होने वाली योजना को 11 साल लग गए, लेकिन अब तक पूरी नहीं हो पाई है, इसके साथ ही रेत की जगह मिटटी की फिलिंग पर भी मुख्यमंत्री ने सवाल पूछा, साथ ही मुख्यमंत्री ने सीवरेज से कितनी मौतें हुई, यह भी पूछा | इस पर जवाब दिया गया की योजना की शुरुवात में प्लानिंग और डीपीआर में गलती हुई थी, जिसे बाद में सुधारा गया |

मुख्यमंत्री के बैठक लेने से पहले विभागीय मंत्री शिव डहरिया ने योजना को लेकर विधायक, मेयर और अफसरों के साथ समीक्षा बैठक ली | इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बैठक ली |
गुरूवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने सीवरेज परियोजना का मुद्दा उठाया था, इसके साथ ही विधायक शैलेश पांडेय ने तत्कालीन सरकार की मंत्री.अफसर और परियोजना से जुड़े अधिकारियों पर आरोप लगाया था |सदन में एक दिन पहले यानी गुरुवार को स्काई वॉक और सीवरेज प्रोजेक्ट के मुद्दा उठने के बाद इस प्रोजेक्ट को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज निगम समेत परियोजना से सम्बंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेने की घोषणा की थी | घोषणा के अनुरूप बिलासपुर को नासूर बनाने वाली सीवरेज परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री ने बैठक ली |

बैठक में कांग्रेस विधायक शैलेश पांडेय ने सदन को बताया कि 2 साल में पूरी होने वाली परियोजना 11 साल में पूरी नहीं हो सकी है, 295 करोड़ की परियोजना 433 करोड़ की परियोजना बन चुकी है | 113 करोड़ रुपये की राशि अतिरिक्त राशि दी गयी, फिर भी अब तक काम पूरा नहीं हुआ | बैठक में बिलासपुर नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, योजना से जुड़े अफसर, पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे |

error: Content is protected !!
Letest
डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श...