छत्तीसगढ़बिलासपुर

श्री पीतांबरा पीठ बगलामुखी देवी मन्दिर में श्री बगलामुखी जयंती 12 मई रविवार को मनाया जाएगा।

भगवती बगला पितांबरा स्वर्ण पीठ पर विराजमान एक हाथ में मुद्गल लिए तथा दूसरे हाथ में शत्रु की जीत पकड़े हुए हैं इन्हें सिद्ध विद्या कहा जाता है यह शीघ्र फल प्रदान करने वाली है कलयुग में इनकी उपासना करने से सभी प्रतिस्पर्धा में विजय हासिल होती है

सत्याग्रह डेस्क

श्री पीतांबरा पीठ सुभाष चौक सरकंडा में वैशाख शुक्ल पक्ष अष्टमी 12 मई रविवार को श्री बगलामुखी जयंती में श्री पीतांबरा माँ बगलामुखी देवी मां का विशेष पूजन जप यज्ञ होगा ।मंदिर के पुजारी आचार्य दिनेश चंद्र ने बताया कि स्वतंत्र तंत्र के अनुसार भगवती बगलामुखी के प्रादुर्भाव की कथा इस प्रकार है -सतयुग में जगत को नष्ट करने वाला भयंकर तूफान आया प्राणियों के जीवन पर आए संकट को देखकर भगवान महाविष्णु चिंतित हो गए वह सौराष्ट्र देश में हरिद्रा सरोवर के समीप जाकर भगवती को प्रसन्न करने के लिए तब करने लगे श्रीविद्या ने उस सरोवर से बगलामुखी देवी के रूप में प्रकट होकर उन्हें दर्शन दिए तथा विध्वंसकारी तूफान स्तंभन कर दिया बगलामुखी महाविद्या भगवान विष्णु के तेज संयुक्त होने के कारण वैष्णवी है। इस विद्या का उपयोग देवी प्रकोप की शांति धन धान्य के लिए पौस्टिक कार्य एवं अभिचारिक कर्म के लिए भी होता है यह एक केवल प्रधानता के अभिप्राय से है। अन्यथा इनकी उपासना भोग और मोक्ष दोनों की सिद्धि के लिए की जाती है। श्री भगवती पीतांबरा बगलामुखी देवी जी की उपासना आराधना सभी कार्य में सफलता प्रदान करती है विशेष रूप से वाद-विवाद युद्ध शास्त्रार्थ मुकदमे में विजय प्राप्त करने के लिए अधिकारी को अनुकूल करने के लिए कोई आप पर अकारण अत्याचार कर रहा हो तो उसे रोकने सबक सिखाने के लिए असाध्य रोगों से छुटकारा पाने के लिए संतान प्राप्ति बंधन मुक्त संकट से उद्धार प्राप्ति के लिए विशेष रूप से फलदाई है ।भगवती बगला पितांबरा स्वर्ण पीठ पर विराजमान एक हाथ में मुद्गल लिए तथा दूसरे हाथ में शत्रु की जीत पकड़े हुए हैं इन्हें सिद्ध विद्या कहा जाता है यह शीघ्र फल प्रदान करने वाली है कलयुग में इनकी उपासना करने से सभी प्रतिस्पर्धा में विजय हासिल होती है सुख समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है रविवार को श्री बगलामुखी मंदिर में विशेष अनुष्ठान संपन्न होंगे जहां दूर-दूर से भक्त और यजमान पहुंचकर अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...