रतनपुर

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मिनी मैराथन दौड़ आयोजित…. बड़ी संख्या में अंचल के धावक हुए शामिल

जुगनू तंबोली

रतनपुर – राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ क्रीड़ा समिति रतनपुर और मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स क्लब गिरजाबंद नवागांव के तत्वाधान में चौथे वर्ष भी मेजर ध्यानचंद मिनी मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें अंचल के धावकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। महिला और पुरुष दोनों वर्गों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी सामने आए और मिनी मैराथन का हिस्सा बने।

दौड़ प्रतियोगिता महामाया चौक से शुरू हुई जिसे जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाई। महिला वर्ग के धावकों के लिए 5 किलोमीटर और पुरुष वर्ष के लिए 10 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी, जिसे कम से कम समय मे पूरा करना था।

जोश और उत्साह के साथ सभी धावकों ने अपना दम दिखाया, जिसमें पुरुष वर्ग से सुलेमान खान प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय और कर्ण तृतीय वही महिला वर्ग में मंजू साहू प्रथम, रानी तिग्गा द्वितीय और शारदा साहू तृतीय स्थान पर रही, जिन्हें पुरुस्कार राशि के साथ मेडल प्रदान किया गया। इस दौरान बेलतरा विधायक रजनीश सिंह अतिथि के रूप में यहाँ शामिल हुए।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला