बिलासपुर

बिलासपुर:- लॉरेंस बिश्नोई गैंग में संलिप्त होने का भय दिखाकर रिटायर्ड सीआरपीएफ कर्मी से 6.30 लाख की साइबर ठगी..

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सकरी क्षेत्र में साइबर ठगों द्वारा एक सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मचारी से 6 लाख 30 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी दिवाकर मंडल पिता भूतनाथ मंडल, उम्र 61 वर्ष, निवासी फेस-2 आसमा सिटी सकरी, जिला बिलासपुर ने थाना सकरी में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हैं। दिनांक 02 नवंबर 2025 को सुबह लगभग 8 बजे उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को टेलीकॉम ऑफिस का कर्मचारी बताया। कॉलर ने कहा कि उनके आधार और पैन कार्ड से जुड़ा एक बैंक खाता मुंबई में चल रहा है, जिसका उपयोग अवैध गतिविधियों में किया जा रहा है। इसके बाद कॉल को दूसरे व्यक्ति से कनेक्ट किया गया, जिसने स्वयं को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग केस में जुड़ा हुआ है और वे कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई से संबंधित मामले में फंसे हुए हैं। कॉलर ने व्हाट्सएप के माध्यम से पीड़ित को उनका आधार कार्ड और पैन कार्ड दिखाया, जिससे वे उसके झांसे में आ गए। आरोपियों ने पीड़ित को बताया कि उनके नाम से वारंट जारी हो चुका है और यदि नाम हटवाना है तो बैंक खाते में मौजूद राशि जांच के लिए भेजनी होगी। भरोसा दिलाया गया कि रकम ट्रैक कर अपराधियों को पकड़ा जाएगा और बाद में पैसा वापस कर दिया जाएगा। इस दौरान किसी को भी जानकारी न देने का दबाव बनाया गया। ठगों के झांसे में आकर दिवाकर मंडल ने 06 नवंबर 2025 को आरटीजीएस के माध्यम से 6 लाख 30 हजार रुपये आईडीबीआई बैंक के एक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब उन्होंने संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन बंद आने लगा। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सकरी पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी