पचपेड़ी

पचपेड़ी: रंजिशवश ग्रामीणों से मारपीट का मामला..तीन लोग हुए घायल, पुलिस ने मामला किया दर्ज

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना पचपेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसंतपुर में बुधवार की शाम आपसी विवाद के चलते मारपीट की घटना सामने आई है। प्रार्थी संजय केवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 12 नवंबर को शिवरीनारायण से सामान खरीदकर लौट रहा था। शाम करीब 7:30 बजे जब वह बसंतपुर स्वागत गेट के पास पहुंचा, तभी ग्राम भुईगांव निवासी सनत यादव अपने साथियों के साथ पहुंचा और रास्ते में रोककर तुम्हारे गांव के कोई व्यक्ति ने मेरे पिता जी का श्राद्ध वाला घड़ा जिसे पेड़ में लटकाए थे उसे तोड़ दिए है कहते हुए गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

आरोप है कि सनत यादव ने डंडे से जबकि उसके साथियों ने हाथ-मुक्कों से संजय पर हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रेम पटेल और रामचरण पटेल के साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट की गई। घटना में तीनों को चोटें आईं तथा आरोपियों ने वहां से गुजर रहे कई लोगों की मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने मामले में सनत यादव एवं उसके साथियों के खिलाफ धारा 115(2), 126(2), 296, 3(5), 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,