बिलासपुर

VIDEO बिलासपुर :- तिफरा औधोगिक क्षेत्र में फिर बड़ी आगजनी…पेंट, टाइल्स और पुट्टी बनाने की फैक्ट्री में मचा कोहराम, मौके पर फायरब्रिगेड की टीम जुटी आग बुझाने में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तिफरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पेंट, टाइल्स और पुट्टी बनाने वाली फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अनव इंडस्ट्री के परिसर के भीतर रखे ज्वलनशील केमिकल पदार्थों में आग लगने के बाद देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और पूरे फैक्ट्री परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि दूर से ही धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास जारी है।

फैक्ट्री में रखे केमिकल और पेंट सामग्री के कारण आग बुझाने में काफी कठिनाई आ रही है। एहतियात के तौर पर आसपास के कर्मचारियों और लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटा दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है, हालांकि फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी