जांजगीर चाँपा

पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा था मौत के घाट…आत्महत्या दिखाने लटका दिया था खिड़की पर, शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले में स्थित मड़वा सीएसईबी कालोनी क्वाटर में बीते 24 अगस्त को महिला तृप्ति शर्मा उर्फ काजल उम्र 36 साल की लाश खिड़की के लोहे में चुनरी पर लटकी हुई मिली थी, जिसकी जानकारी उसके 10 साल के बेटे ने पड़ोसियों को दी थी जिन्होने पुलिस को जानकारी दी थी, वही एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें आर्थिक समस्याओं के कारण सुसाइड करने का जिक्र था। लेकिन मामले की जांच में जुटी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है, परिजनों और आस पास लोगों से की गई पूछताछ में इसे आत्महत्या न मानकर हत्या की आशंका जताई गई, जिसकी जांच में भी तथ्य सही पाए गए और शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई, जिस पर पुलिस ने मृतिका के पति यशवंत कुमार शर्मा उर्फ गोलू उम्र 39 को संदेह के आधार पर जब पूछताछ की तो वह पहले गुमराह करता रहा लेकिन जैसे ही मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसे जांजगीर पुलिस ने धारा 302, 201 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...